Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक

Mahabir
Last updated: March 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बागवानी क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कल शाम बागवानी विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ पंजाब भवन, चंडीगढ़ में एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर बागवानी प्रशासनिक सचिव अरशदीप सिंह थिंद, निदेशक बागवानी मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री ने बागवानी क्षेत्र के विकास और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर की बागवानी नर्सरियों में अधिक से अधिक गुणवत्ता वाले पौधों का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर उच्च किस्म के पौधे उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय स्तर पर नियमित दौरा करें, किसानों से सीधी बातचीत करें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

आवश्यकताओं के बारे में मंत्री को अवगत करवाया

इस दौरान जिला बागवानी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुश्किलों और आवश्यकताओं के बारे में मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी नर्सरियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तुरंत भेजी जाए ताकि जरूरी कदम जल्दी उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि बागवानी के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। मंत्री ने टेंडर प्रक्रिया से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता देने के लिए कहा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।

मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक
मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

किसानों को दी जा रही सब्सिडी के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्सिडी से संबंधित सभी मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके। भगत ने अपने हाल ही के महाराष्ट्र दौरे का जिक्र करते हुए वहां के बागवानी मॉडल पर भी चर्चा की और कहा कि पंजाब में भी बागवानी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को एक मजबूत बागवानी राज्य के रूप में विकसित करना है और इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करके काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और अधिकारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करें। इस बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पाेरेशन रणबीर सिंह, निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गुरजीत सिंह, मुख्य भूमिपाल मोहिंदरजीत सैनी, निदेशक पनसीड जसवंत सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि (इंजी.) जगदीश सिंह, संयुक्त निदेशक हरमेल सिंह, गुरसरन सिंह तथा उप निदेशक हरप्रीत सेठी एवं अन्य जिला अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को किया रवाना
Next Article Punjab: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, घूस लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.