Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में देह व्यापार करती लड़कियां काबू, बस स्टैंड के पास कमरे में ड्रग्स और आपत्तिजनक सामाग्री बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में देह व्यापार करती लड़कियां काबू, बस स्टैंड के पास कमरे में ड्रग्स और आपत्तिजनक सामाग्री बरामद

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात एक निहंग सिंह ने कथित तौर पर देह व्यापार कर रही लड़कियों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों लड़कियां मौके से फरार हो गईं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Contents
  • लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में
  • अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार
  • सख्त कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार जालंधर (Jalandhar) में ऑटो चलाने वाले और तरना दल से जुड़े बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा देर रात करीब 12 बजे के बाद अपनी ड्यूटी के दौरान बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान जब वह नरिंदर सिनेमा वाली गली में पहुंचे तो वहां कुछ लड़के और लड़कियां संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। बाबा के अनुसार यह जगह लंबे समय से देह व्यापार और नशे की गतिविधियों के लिए बदनाम रही है।

लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में

बाबा बख्शीश सिंह ने बताया कि वह अक्सर रात में ऑटो चलाते हुए शहर की गलियों से गुजरते हैं और कई बार इस गली में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में खड़े मिलते हैं। उनके अनुसार यहां पहले नशा किया जाता है और इसके बाद जिस्मफिरोशी का धंधा चलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गाड़ियां भी इलाके में आती हैं, लेकिन जैसे ही हूटर की आवाज सुनाई देती है, वहां मौजूद लोग छिप जाते हैं। पुलिस के जाते ही फिर से वही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंगलवार रात भी जब बाबा वहां पहुंचे तो कुछ लड़कियां वहां खड़ी मिलीं। बाबा को देखते ही वे भागने लगीं। बाबा ने भी उनके पीछे दौड़ लगाई और एक लड़की को पकड़ लिया। पकड़ी गई लड़की ने लाल सूट पहन रखा था और उसके हाथों में चूड़ा भी था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी हाल ही में शादी हुई है और वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की तरफ आई थी।

अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार

जब बाबा ने उससे उसकी बहन को बुलाने के लिए कहा तो उसने गली की दूसरी तरफ इशारा करते हुए बताया कि उसकी बहन वहीं खड़ी है। जैसे ही बाबा उसकी बहन को ढूंढने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान दोनों लड़कियां अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं।

इसके बाद बाबा बख्शीश सिंह ने गली में बने एक कमरे की जांच की। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में नशे से जुड़ी सामग्री और आपत्तिजनक सामान पड़ा मिला। कमरे में जगह-जगह इस्तेमाल किए गए कंडोम पड़े थे और चिट्टा लगाने के बाद फेंकी गई सिल्वर फॉयल भी बिखरी हुई थी। कमरे के अंदर सोने के लिए बिस्तर भी रखे गए थे।

सख्त कार्रवाई की मांग

बाबा के अनुसार रात के समय इन बिस्तरों का इस्तेमाल किया जाता है और बाद में इन्हें फोल्ड करके कमरे में रख दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में चल रही इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आसपास के माहौल को खराब होने से बचाया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात
Next Article Punjab News: पंजाब में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई ठप, घरेलू रसोई गैस की आनलाइन बुकिंग बंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.