Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: खेलों की धरती बन रहा डिप्स, हर मैदान से उभर रहे हैं चैंपियन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: खेलों की धरती बन रहा डिप्स, हर मैदान से उभर रहे हैं चैंपियन

Mahabir
Last updated: March 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थान आज विद्यार्थियों के बेहतरीन विकास का पर्याय बन चुका है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी डिप्स के विद्यार्थी निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं। चाहे इनडोर खेल हों, आउटडोर खेल, सहोदय प्रतियोगिताएँ हों या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाएँ—डिप्स के खिलाड़ी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। डिप्स का मानना है कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं और उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा खेल भावना का पाठ सिखाते हैं।

Contents
  • खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे
  • प्रतिभा को निखारने के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण
  • अभ्यास शिविर आयोजित किए जा रहे

डिप्स संस्थान के स्पोर्ट्स मैनेजर मनमोहन राणा के भरसक प्रयास से डिप्सियन्स खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं। डिप्स बुटाला के हरे-भरे और विशाल मैदानों में हॉकी की प्रतिभाओं की एक नई नर्सरी तैयार हो रही है, जहाँ से भविष्य के बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी उभरते दिखाई दे रहे हैं। वहीं डिप्स रैय्या और डिप्स मेहता चौक लगातार ऐसे एथलीट तैयार कर रहे हैं जो अपनी मेहनत और लगन के बल पर विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे

डिप्स ढिलवां अपने उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए विशेष पहचान बना चुका है, जहाँ के खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डिप्स हरियाना-भूंगा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक पदक और सम्मान हासिल किए हैं। इसी प्रकार डिप्स करोलबाग के खिलाड़ी शूटिंग और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम ऊँचा कर रहे हैं। डिप्स टांडा के खिलाड़ी ताइक्वांडो में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। डिप्स भोगपुर, डिप्स बेगोवाल, डिप्स उग्गी, डिप्स कपूरथला, डिप्स गिलजीयां के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेलों में संस्थान के लिए मेडल जीत रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डिप्स सुरानुस्सी के एथलीट अपनी तेज़ रफ्तार और अथक मेहनत से मानो हवा के साथ दौड़ते हुए अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं, जबकि डिप्स नूरमहल की खो-खो टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहरा रही है। डिप्स के सभी शाखाओं के लड़के और लड़कियाँ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक और ट्रॉफियाँ जीतकर संस्थान की उपलब्धियों में निरंतर इजाफा कर रहे हैं।

डिप्स के विद्यार्थी प्रतिदिन विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं। वे टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, स्विमिंग, शूटिंग, कैरम बोर्ड, शतरंज, पिकलबॉल सहित अनेक खेलों का नियमित अभ्यास करते हैं, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना भी विकसित होती है।

प्रतिभा को निखारने के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण

डिप्स के युवा नेतृत्वकर्ता सीएओ सरदार रमनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में डिप्स के विभिन्न परिसरों में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ और आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण मिल सके।

अभ्यास शिविर आयोजित किए जा रहे

डिप्स का शारीरिक शिक्षा विभाग भी अत्यंत सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभाग के प्रशिक्षक और कोच विद्यार्थियों को आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयार कर रहे हैं। संस्थान के सभी प्रिंसिपल भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र और अभ्यास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे वे बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि डिप्स संस्थान खेलों के क्षेत्र में भी आने वाले समय में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि डिप्स का लक्ष्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सक्षम और सफल बनाना है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी
Next Article Jalandhar News: दातार नगर में 20 लाख की लागत से सीवरेज पाइपलाइन कार्य शुरू, नितिन कोहली को बुके की जगह किताब देकर किया सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.