Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीएम भगवंत मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीएम भगवंत मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

Mahabir
Last updated: March 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की। यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर उपस्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे “नशों विरुद्ध युद्ध” अभियान की निरंतरता में पंजाब (Punjab) की युवा पीढ़ी को बचाने, युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने और राज्य को फिर से हंसता-खेलता एवं रंगला बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में यह विशाल मैराथन आयोजित की जा रही है।

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी खटकड़ कलां में शहीदों को नमन करने के बाद किया था और यहां हर वर्ष शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी सम्मान के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और मजबूत देश का सपना देखा था, जिसमें हर युवा देश की सेवा के लिए समर्पित हो। उनके इस सपने को साकार करने के लिए नशों का खात्मा करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। ऐसी मुहिमों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना भी मजबूत होगी।

रोड़ी ने मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नेशनल मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति भाग ले सकेंगे। विजेताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम में पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

इसके साथ ही देश-विदेश में नाम कमा चुकी कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह मैराथन नशा-मुक्त पंजाब के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: दातार नगर में 20 लाख की लागत से सीवरेज पाइपलाइन कार्य शुरू, नितिन कोहली को बुके की जगह किताब देकर किया सम्मान
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.