Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Amit Shah: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, अमित शाह बोले- हमारी सरकार बनेगी, दो साल में नशा खत्म करेंगे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Amit Shah: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, अमित शाह बोले- हमारी सरकार बनेगी, दो साल में नशा खत्म करेंगे

Mahabir
Last updated: March 14, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मोगा। Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पंजाब के मोगा में आयोजित ‘बदलाव रैली’ के जरिए राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल फूंक दिया। रैली में शाह केसरी रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे और कहा कि यह पगड़ी पूरे देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार बनेगी और पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान से साफ संकेत मिला कि फिलहाल शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

Contents
  • गुरु तेग बहादुर का किया स्मरण
  • करतारपुर साहिब को लेकर बयान
  • AAP और कांग्रेस पर हमला
  • नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा
  • AAP सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप
  • भाजपा को मौका देने की अपील
  • मनकीरत औलख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा
  • अकाली दल की प्रतिक्रिया
  • AAP मंत्री का पलटवार

रैली के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के भीतर राज्य से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को हंसाने वाला नहीं, बल्कि बेहतर तरीके से शासन चलाने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के एटीएम की तरह काम कर रहे हैं और राज्य की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

गुरु तेग बहादुर का किया स्मरण

अपने भाषण में अमित शाह (Amit Shah) ने सिख इतिहास और गुरुओं के बलिदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके सिर पर बंधी पगड़ी पूरे भारत पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) को याद करते हुए कहा कि उन्हें ‘हिंद की चादर’ कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। शाह ने कहा कि अगर गुरु तेग बहादुर का बलिदान न होता तो देश में हिंदू समाज का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता था।

करतारपुर साहिब को लेकर बयान

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने यह भी कहा कि अगर देश के विभाजन के समय भाजपा की सरकार होती तो  करतारपुर साहिब (Gurdwara Darbar Sahib Kartarpur) भारत में ही रहता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही करतारपुर कारीडोर (Kartarpur Corridor) बनाकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का रास्ता खोला है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमित शाह (Amit Shah) ने यह भी कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में उनकी सरकार ने 350 केस दर्ज कराए और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने दावा किया कि हर सिख दंगा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा भाजपा सरकार ने दिया।

AAP और कांग्रेस पर हमला

अमित शाह (Amit Shah) ने अपने भाषण में  आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Indian National Congress) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका के साथ ट्रेड डील की चर्चा हुई तो केजरीवाल ने उन्हें फोन कर किसानों के नुकसान की बात कही, लेकिन यह पूरी तरह गलत है।

अमित शाह (Amit Shah) कहा कि 2013 में विश्व व्यापार संगठन में एमएसपी को खत्म करने से जुड़ा समझौता कांग्रेस सरकार के समय हुआ था, लेकिन 2017 में इसकी पुष्टि करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने इनकार कर दिया।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा

अमित शाह (Amit Shah) ने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि AAP सरकार के पास इसे खत्म करने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल भी पहले सत्ता में रहे, लेकिन समस्या खत्म नहीं कर पाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो पंजाब को नशा मुक्त बना सकती है।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि जैसे भाजपा ने Abrogation of Article 370 का फैसला लागू किया और देश को नक्सलवाद से काफी हद तक मुक्त किया, वैसे ही पंजाब में भी ड्रग्स के कारोबार को समाप्त किया जा सकता है।

AAP सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि AAP सरकार ने चुनाव के दौरान 25 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चार महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक और 16 मेडिकल कॉलेज बनाने के वादे भी पूरे नहीं किए गए।

भाजपा को मौका देने की अपील

रैली के दौरान शाह ने लोगों से भाजपा को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब आज कर्ज, ड्रग्स, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरवाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उद्योग राज्य छोड़कर जा रहे हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को इन समस्याओं से बाहर निकालना है तो डबल इंजन की भाजपा सरकार जरूरी है।

रैली से पहले शाह ने सोशल मीडिया पर भी पंजाब सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पंजाब की पवित्र भूमि को AAP सरकार ने भ्रष्टाचार, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है और राज्य में कानून व्यवस्था व विकास नदारद है।

मनकीरत औलख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा

रैली के दौरान यह चर्चा भी चली कि मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि औलख ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं और रैली में केवल परफॉर्म करने आए थे।

शाह ने अपने भाषण में दलित समाज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलित समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी (Guru Ravidas) के नाम पर एयरपोर्ट बनाकर सरकार ने दलित समाज को सम्मान देने का काम किया है।

गृह मंत्री के इस दौरे और बयानबाजी के बाद पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और आने वाले समय में राज्य की राजनीति और भी गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

अकाली दल की प्रतिक्रिया

अमित शाह (Amit Shah) के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर पार्टी को अपने फैसले लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने भी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा था और पार्टी अपने सिद्धांतों पर चलती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब के लोग अकाली दल को 100 सीटों पर जिताकर सत्ता में वापस लाएंगे।

AAP मंत्री का पलटवार

इस बीच पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 1600 करोड़ रुपये के मुआवजे का वादा किया था। उन्होंने पूछा कि क्या गृह मंत्री यह चेक लेकर पंजाब आए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Money Exchange Firing: दिनदहाड़े मनी एक्सचेंज सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
Next Article Punjab News: कुलतार सिंह संधवां ने हरियाणा के स्पीकर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.