Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Assembly Election Date 2026: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, इस तारीख को होगी वोटिंग, पढ़ें पूरा इलेक्शन शेड्यूल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Assembly Election Date 2026: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, इस तारीख को होगी वोटिंग, पढ़ें पूरा इलेक्शन शेड्यूल

Mahabir
Last updated: March 15, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Assembly Election Date 2026: देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज बड़ा ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal), तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरल (Kerala), असम Assam और पांडुचेरी (Puducherry) की विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया।

Contents
  • बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग
  • Assembly Election Date 2026: चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश चुनावी तारीख का एलान
  • Assembly Election Date 2026: किस राज्य में क्या है आंकड़े
  • चुनाव के लिए आयोग ने क्या की तैयारियां?
  • किस राज्य में कितनी सीटें?

चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएगा। इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला है, इसलिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया गया है।

Election Commission of India news
Election Commission of India news

बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन (Vigyan Bhavan) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar), चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) मौजूद रहे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में और बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आप जानते हैं कि ये सभी 5 राज्य भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक समृद्धता को दर्शाते हैं। इन राज्यों में SIR संविधान के अनुसार किया गया। कोई भी योग्य मतदाता बाकी नहीं रहा। न छूटा। सभी BLO को मेरी शुभकामनाएं, जिनकी इसमें भागीदारी रही। चुनाव आयुक्त ने कहा- ‘मैं युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जरूर निभाएं। वे वोट जरूर करें।’

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमने पांच राज्यों में चुनाव कराने के लिए सभी पार्टियों से सुझाव लिया है। इस चुनाव में सभी पांच राज्यों से 17 करोड़ 40 लाख लोग वोट डालेंगे। CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, “हमने पांचों राज्यों के लिए 25 लाख अफसरों की तैनाती की है। इसमें 8.5 लाख सुरक्षा बल भी तैनात होंगे। इसमें 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा।”

Assembly Election Date 2026: चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश चुनावी तारीख का एलान

  • केरल- 9 अप्रैल
  • असम- 9 अप्रैल
  • पुदुचेरी- 9 अप्रैल
  • तमिलनाडु- 23 अप्रैल
  • पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल
  • नतीजे- 4 मई

Assembly Election Date 2026: किस राज्य में क्या है आंकड़े

  • पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं
  • असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता है
  • केरल में 2.70 करोड़ मतादाता हैं
  • केरल में 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं
  • असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
  • 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
  • 5 राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर हैं
  • 5 राज्यों में 218870 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं
  • 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं
  • काउंटिग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए
  • पुडुचेरी में 5 लाख महिला मतदाता है

चुनाव के लिए आयोग ने क्या की तैयारियां?

  • मतदान केंद्रों में मोबाइल जमा करने की सुविधा।
  • ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े फॉन्ट में नाम।
  • प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता।
  • मतदान केंद्र से 100 मीटर के बाहर उम्मीदवारों के बूथ की अनुमति।
  • अधिक स्पष्ट और बेहतर मतदाता सूचना पर्ची।
  • सभी प्रमुख मतदाता सेवाओं और सभी हितधारकों के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म।
  • सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग।
  • हर दो घंटे में ECINET पर मतदान प्रतिशत का डेटा सीधे अपलोड होगा।

किस राज्य में कितनी सीटें?

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं।
  • तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं।
  • असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।
  • केरल विधानसभा में कुल 140 निर्वाचित सीटें हैं।

इस बार चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन भी किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा कराई गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद कई राज्यों में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस प्रक्रिया के बाद सबसे अधिक नाम तमिलनाडु में हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के समय तमिलनाडु में कुल 6,41,14,587 मतदाता पंजीकृत थे। करीब चार महीने तक चली इस प्रक्रिया के दौरान 74,07,207 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 5,67,07,380 रह गई है।

तमिलनाडु के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं केरल में करीब 8 लाख, असम में लगभग 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम करीब 77 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। असम में विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया भी कराई गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर कचेहरी में 3 दिनों तक नो वर्क डे, कल से नहीं होगा कामकाज, जाने वजह
Next Article Jalandhar News: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जालंधर प्रशासन ने जारी किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.