Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: थाना भार्गव कैंप में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट; जाने पूरा मामला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: थाना भार्गव कैंप में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट; जाने पूरा मामला

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब के जालंधर के थाना भारगो कैंप (Bhargo Camp) क्षेत्र में एक युवक की पिटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दयोल नगर इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे हुई इस घटना में लकड़ी उठाने के आरोप में कुछ लोगों ने युवक को पीट दिया। बाद में मामला थाना भारगो कैंप पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी
  • 5-10 कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा
  • पुलिस की मौजूदगी में कोई झगड़ा नहीं हुआ- थाना प्रभारी

जानकारी के अनुसार घटना दयोल नगर इलाके में स्थित बूटा मंडी के पास की बताई जा रही है। Satish Kumar Khosla ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते हैं। उनके पास काम करने वाले इंद्रजीत ने उन्हें सूचना दी कि उसके साले जोबन को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया है।

थाने में एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मार हाथापाई होते दो पक्ष।
थाने में एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मार हाथापाई होते दो पक्ष।

चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी

इंद्रजीत के अनुसार उसका साला जोबन बूटा मंडी में शेरू पंजाबी ढाबा के पास से गुजर रहा था। इस दौरान ढाबे के बाहर रखी एक टेबल की लकड़ी उसने उठा ली और वहां आग सेंकने की कोशिश करने लगा। इसी बात को लेकर ढाबा संचालक और वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक की बाजू तीन जगह से टूट गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस युवक को थाने ले आई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जब पीड़ित परिवार मदद के लिए सतीश कुमार खोसला के पास पहुंचा तो वह भी उनके साथ जालंधर (Jalandhar) थाना भारगो कैंप पहुंचे। सतीश कुमार का आरोप है कि जब वे थाने में पहुंचे तो ढाबा संचालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ भी बदसलूकी की और मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ दी गई। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

5-10 कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा

सतीश कुमार ने घटना के बारे में तीन अहम बातें बताते हुए कहा कि इंद्रजीत का साला आग सेंकने के लिए लकड़ी जलाने की कोशिश कर रहा था, जिस पर ढाबे के 5-10 कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। उनका दावा है कि पहले पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था, लेकिन बाद में दबाव के चलते युवक को दोबारा उठा लिया गया। इस दौरान उसकी मां भी नंगे पैर थाने तक दौड़ती हुई पहुंची।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह समाज सेवक के तौर पर पीड़ित परिवार की मदद के लिए थाने पहुंचे और एक पुलिसकर्मी से घटना के बारे में पूछा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की। उनका कहना है कि अचानक उन पर हमला किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। सतीश कुमार ने मांग की है कि घायल युवक का सही तरीके से मेडिकल कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि युवक की पसलियों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने अपना नाम न बताने की शर्त पर आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उन्होंने अपने घर का दरवाजा उखाड़कर बाहर रखा हुआ था और आरोपी युवक उसे तोड़ने लगा था। जब उसे रोका गया तो उसने कहा कि उसे किसी को पीटने के लिए लकड़ी चाहिए।

Jalandhar News: जालंधर में ट्रैवल एजेंट की जमकर पिटाई, लोगों ने घेरा दफ्तर

पुलिस की मौजूदगी में कोई झगड़ा नहीं हुआ- थाना प्रभारी

दूसरे पक्ष के मुताबिक जब उसे दरवाजा तोड़ने से रोका गया तो युवक ने पत्थर मारने शुरू कर दिए और गालियां देने लगा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे काबू किया और पुलिस को सौंप दिया। उनका कहना है कि उन्होंने युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की और युवक पहले से ही नशे का आदी है, इसलिए उसके शरीर पर पहले से चोटें हो सकती हैं। मामले को लेकर Lakhbir Singh ने बताया कि कुछ लोग युवक को लेकर थाने पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उस समय पुलिस कर्मचारी अंदर बयान दर्ज कर रहे थे।

थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में कोई झगड़ा नहीं हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: निहंगों का छापा: मजार के नाम पर बिक रहा था नशा, महिला समेत 8 लोग पकड़े
Next Article DIPS News: डिप्स संस्थानों में “दैनिक जीवन में गणित” विषय पर गतिविधियों का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.