Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: ‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: ‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री मान

Mahabir
Last updated: March 16, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: आम आदमी पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार ने ‘काम की राजनीति’ के रास्ते लोगों को दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को ठुकराकर हम पर उम्मीदें लगाई थी और हमने लोगों का भरोसा नहीं टूटने दिया।

Contents
  • राजनीति में नई परंपरा कायम की
  • पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य
  • शिक्षा क्रांति ने स्कूलों की तस्वीर बदल दी
  • 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज
  • 1,575 डॉक्टरों की भर्ती की
  • विकास के लिए ऐतिहासिक प्रयास
  • ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे की मजबूती
  • किसानों और कृषि सुधारों के लिए ऐतिहासिक कदम
  • महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण पहल
  • बिजली क्षेत्र के सुधारों से घरों को राहत मिली
  • रोजगार क्रांति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
  • युद्ध नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई
  • 600 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार
  • ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान
  • मजबूत वित्तीय प्रबंधन से पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार
  • रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास
  • डिजिटल गवर्नेंस और भ्रष्टाचार विरोधी कदम
  • ऐतिहासिक नहर सिंचाई क्रांति
  • धार्मिक पर्यटन और विरासत पहल
  • सड़क सुरक्षा फोर्स और लोक कल्याण पहल
  • विपक्ष और केंद्र-राज्य मुद्दों पर जवाब
  • पंजाब के फंड रोके गए
  • भविष्य की घोषणाएँ और बड़े प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बिजली, किसानों के लिए दिन में बिजली, 78 प्रतिशत खेतों को नहरी पानी, 65,000 सरकारी नौकरियां और 5.5 लाख रोजगार के नए मौके, आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज शामिल हैं।

राजनीति में नई परंपरा कायम की

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’, 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश और सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ सरकार के इरादे स्पष्ट हैं कि पंजाब के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां कांग्रेस, अकाली और भाजपा सत्ता की चिंता कर रहे हैं, वहीं ‘आप’ सरकार पंजाब को बचाने के लिए फिक्रमंद है और राज्य में फूट डालो राजनीति को सफल नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

‘आप’ सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने चार सालों में सभी वादे पूरे करके राजनीति में नई परंपरा कायम की है, जबकि पारंपरिक पार्टियां पांच सालों में भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “साल 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में पदभार संभालने के बाद, पंजाब सरकार ने कई लोक-हितैषी फैसले लिए।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मेरे साथ, लाखों पंजाबियों ने राज्य की पुरानी शान बहाल करने की शपथ ली थी।”

पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य

अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में, पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत और समर्पण भावना से प्रयास किए हैं और उनके साथ किए वादे पूरे कर दिए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आने वाला साल पंजाब को विकास और खुशहाली के एक नए शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित होगा।”

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब के सरकारी स्कूल अब पढ़ाई में देश में पहले स्थान पर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में अब कोई भी बच्चा फर्श पर नहीं बैठता क्योंकि एक लाख से अधिक डेस्क दिए गए हैं ताकि हर विद्यार्थी सम्मान से पढ़ सके।”

शिक्षा क्रांति ने स्कूलों की तस्वीर बदल दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति के तहत 9,000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और 5,000 कंप्यूटर लैब खोले गए हैं, जिससे पूरे पंजाब के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार ठेके पर रखे शिक्षकों को नियमित नौकरियां दी गई हैं और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक फिनलैंड, सिंगापुर और आई.आई.एम. अहमदाबाद में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे पंजाब में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के युवाओं को नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि नौकरियां पैदा करने वाले बनने के लिए तैयार किया जा रहा है और हर साल लगभग 1.5 लाख कॉलेज विद्यार्थी उद्यमिता और कौशल सीख रहे हैं।”

10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ साल 2026 में सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स और 845 ने नीट पास की।” मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को बड़े प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जब पिछली सरकारों ने 75 सालों में पंजाब में सिर्फ 400 क्लीनिक बनाए थे, वहीं पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इन क्लीनिकों की ओ.पी.डी. में इलाज के लिए आने वालों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है।”

Punjab News: पंजाब में आज से डॉक्टरों की हड़ताल, 11 बजे तक बंद रहेगी ओपीडी

1,575 डॉक्टरों की भर्ती की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सबसे बड़ी भर्ती हुई है और पिछले चार सालों में 1,575 डॉक्टरों की भर्ती की गई है।” ‘फरिश्ते’ स्कीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह स्कीम सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को मदद के लिए प्रेरित करती है और मदद करने वाले को 2,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाती है, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और दुर्घटना पीड़ितों को पंजाब के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल सके।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस स्कीम के तहत 1,700 से अधिक घायलों को मुफ्त इलाज मिला है।” उन्होंने आगे कहा, “सीएम दी योगशाला पहल पूरे पंजाब में स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित कर रही है और लगभग दो लाख लोग रोजाना मुफ्त योगा करते हैं।”

विकास के लिए ऐतिहासिक प्रयास

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा, “होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, लहराघागा, मलेरकोटला और लुधियाना में 7 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में एम.बी.बी.एस. की 600 नई सीटें होंगी, जिससे छात्रों को राज्य के अंदर ही मेडिकल पढ़ाई के और अधिक अवसर मिलेंगे।” खेलों की उपलब्धियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब गांवों के खेल मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है और 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “6,000 और खेल मैदानों पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और सभी गांवों के खेल मैदानों में क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैदानों सहित मुफ्त खेल किट प्रदान की जाएंगी, ताकि हर युवा को खेलने का मौका मिल सके।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “युवाओं में स्वास्थ्य और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में 6,000 इंडोर जिम बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ओलंपिक पदक विजेता पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरियां मिली हैं, जबकि महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है।”

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे की मजबूती

ग्रामीण विकास की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में 76,000 परिवारों को अपने घर बनाने के लिए सहायता मिली है, जिसमें बाढ़ प्रभावित 30,000 परिवार भी शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछली सरकार ने पांच सालों में 39,000 घर बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने सिर्फ चार सालों में 76,000 परिवारों को सहायता दी है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “40,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है और यह पंजाब के इतिहास में एक साल में अब तक की सबसे बड़ी सड़क नवीनीकरण योजना है।” उन्होंने आगे कहा, “ये सड़कें पांच साल की रखरखाव गारंटी के साथ बनाई जा रही हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पूरे पंजाब में कुल 13,414 गांवों के तालाबों की सफाई की गई है, जबकि राज्य की 36 मंडियों में सोलर पैनल लगाए गए हैं और 664 को शेड से ढककर पूरे राज्य की मंडियों को अपग्रेड किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “मनरेगा के तहत लगभग 9 लाख मजदूरों को रोजगार मिला है, जिससे 1,100 करोड़ रुपए मजदूरी पर खर्च हुए हैं और 2.3 करोड़ कार्य दिवस पैदा हुए हैं।”

किसानों और कृषि सुधारों के लिए ऐतिहासिक कदम

कृषि सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन में आठ घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “लंबे समय से बंद पड़े कुल 18,349 नहरों को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे अब किसानों के खेतों में नहरी पानी पहुंच रहा है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब के किसानों को गन्ने के लिए प्रति क्विंटल 416 रुपये मिल रहे हैं, जो देश में सबसे अधिक कीमत है।” उन्होंने आगे कहा, “किसानों को फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिला है, जो भारत में सबसे अधिक है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए किसानों को सब्सिडी पर कुल 1.58 लाख फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें प्रदान की गई हैं।” उन्होंने आगे कहा, “फसलों की तुरंत खरीद की जा रही है और किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है।”

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण पहल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपए उनके बैंक खातों में मिलेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना भी शुरू की गई है और हर साल 14.5 करोड़ से अधिक मुफ्त बस यात्राओं का लाभ उठाया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में पेंशन योजनाओं में कुल 5.2 लाख नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं और 35.7 लाख लोगों को 23,102 करोड़ रुपए का लाभ दिया गया है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “4,400 वर्करों की भर्ती और 6,100 और भर्तियों के जारी होने से आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत किया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा, “27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाते हैं और अब तक 13.7 लाख महिलाओं को 7.4 करोड़ सैनिटरी पैड वितरित किए जा चुके हैं।”

बिजली क्षेत्र के सुधारों से घरों को राहत मिली

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को अब जीरो बिजली बिल आता है, जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार बिजली की दरें घटाई गई हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 1.5 रुपए, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए 79 पैसे और उद्योगों के लिए 74 पैसे की कटौती की गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने 540 मेगावाट क्षमता वाला जी.वी.के. प्राइवेट पावर प्लांट खरीदा है, जिससे बिजली उत्पादन की लागत कम करने में मदद मिली है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पी.एस.पी.सी.एल., जो पहले घाटे में चल रहा था, अब लगातार तीन साल से मुनाफे में है और भारत सरकार से सबसे ऊंचा ए+ रेटिंग प्राप्त किया है।”

उन्होंने यह भी कहा, “पछवाड़ा कोयला खदान से सस्ता कोयला खरीदकर सरकारी खजाने में 1,000 करोड़ रुपए की बचत की गई है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “‘रोशन पंजाब’ पहल के तहत बिजली ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने तथा 24×7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।”

रोजगार क्रांति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

रोजगार सृजन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्य में रोजगार क्रांति शुरू की है।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में युवाओं को सिफारिश या रिश्वत के बिना सिर्फ योग्यता के आधार पर 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पिछले चार सालों के दौरान पंजाब में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश से लगभग 5.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।”

युद्ध नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई

नशे के खिलाफ अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई की गई है।” उन्होंने कहा, “कुल 68,389 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 92,264 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “5,480 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जो देश भर में जब्त की गई सबसे बड़ी खेप है।” उन्होंने कहा, “नशा तस्करों से संबंधित 760 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 64 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया है।”

arrest
arrest

600 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक सदस्यों वाली विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं, जो नशे के खिलाफ सरकार की आँखें और कान के रूप में काम कर रही हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “इन कमेटियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 600 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिंड दे पहरेदार गांवों और वार्डों में तैनात किए गए हैं ताकि समुदायों को नशे के खिलाफ जागरूक रखा जा सके।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “चार सालों में नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में बेडों की संख्या 1,455 से बढ़ाकर 5,255 कर दी गई है, जो 360 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, और सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए विशेष नशा विरोधी पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।”

‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा ‘गैंगस्टरों पर वार’ और ऑपरेशन प्रहार शुरू किया गया है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि संगठित गिरोह पंजाब में पैर न पसार सकें।” उन्होंने आगे कहा, “अब तक 12,000 पुलिस कर्मियों वाली टीमों द्वारा 44,424 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिससे 14,722 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 711 फरार अपराधी भी शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस कार्रवाई के तहत 76 आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया और 486 आतंकवादियों तथा कट्टरपंथियों को बड़ी मात्रा में हथियारों, विस्फोटकों और ग्रेनेडों सहित पकड़ा गया है, जिससे आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी गई है।” उन्होंने आगे कहा, “नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार पंजाब की अपराध दर घटकर प्रति लाख व्यक्ति पर 227 अपराध हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 448 का लगभग आधा है और हरियाणा की 740 की अपराध दर से तीन गुना कम है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार सीमा पार ड्रोन खतरों से निपटने के लिए 9 उन्नत एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदे गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस फोर्स को मजबूत करने के लिए कुल 12,197 कर्मचारियों की भर्ती की गई है, जिनमें 1,062 सब-इंस्पेक्टर, 450 हेड कांस्टेबल और 10,285 कांस्टेबल शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन, साइबर क्षमताओं, खुफिया जानकारी की मजबूती, सीमावर्ती पुलिस स्टेशनों और पुलिस कल्याण में 1,156 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया है।”

मजबूत वित्तीय प्रबंधन से पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार

पंजाब की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वर्तमान सरकार के पांच सालों में आबकारी नीति से पंजाब को 53,122 करोड़ रुपए की कमाई होने की संभावना है, जो पिछली सरकार के मुकाबले लगभग दोगुनी है।” उन्होंने आगे कहा, “स्टांप और रजिस्ट्रेशन से 30,367 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जो पिछली सरकार से लगभग 2.5 गुना अधिक है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जीएसटी वसूली में भी भारी वृद्धि हुई है क्योंकि सिर्फ 46 महीनों में 83,739 करोड़ रुपए जीएसटी वसूला गया है, जो पिछली सरकार द्वारा पांच सालों में वसूले 61,286 करोड़ रुपए से अधिक है।” उन्होंने आगे कहा, “मजबूत वित्तीय प्रबंधन ने पंजाब के कर्ज-जीएसडीपी अनुपात को 2022 में 48.25 प्रतिशत से घटाकर 2026 में 44.47 प्रतिशत कर दिया है।”

रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास

औद्योगिक विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मोहाली में हुए प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में विश्व भर के निवेशक शामिल हुए और पंजाब ने चार सालों में 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश प्राप्त किया है।” उन्होंने आगे कहा, “यू.के., जापान और दक्षिण कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी से पंजाब में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत एमएसएमई को अब नई फैक्टरियाँ स्थापित करने के लिए अनुमतियाँ स्व-घोषणा के आधार पर 5 से 18 दिनों के अंदर दी जा रही हैं, जो उद्योगों को जल्द निर्माण शुरू करने में मददगार साबित हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से 50 से अधिक नियामक अनुमतियाँ और 200 सेवा अनुरोध प्रदान की जा रही हैं और यदि 45 दिनों के अंदर अनुमतियाँ नहीं दी जातीं तो डीम्ड (स्वतः) अनुमति जारी हो जाती है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा, “उद्योगपतियों से व्यापक परामर्श के बाद पंजाब औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2026 तैयार की गई है, जो बेहतर रियायतें प्रदान करती है।”

डिजिटल गवर्नेंस और भ्रष्टाचार विरोधी कदम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एक भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई है ताकि नागरिक सीधे भ्रष्टाचार की रिपोर्ट कर सकें।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब पहला राज्य बन गया है जहाँ संपत्ति की रजिस्ट्रेशन पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है और आसान रजिस्ट्री प्रणाली के माध्यम से 48 घंटों के अंदर पूरी की जाती हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत 1076 हेल्पलाइन के माध्यम से अब लोगों को उनके घर पर कुल 406 सरकारी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से संबंधित 56 सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे आरटीओ कार्यालयों में जाए बिना सालाना 30 लाख से अधिक लेन-देन संभव हो सकेंगे।”

ऐतिहासिक नहर सिंचाई क्रांति

सिंचाई सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में नहर सिंचाई में 6,700 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “नहर के पानी से सिंचित कृषि भूमि 2022 में 26 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 78 प्रतिशत हो गई है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “40 से 50 सालों में पहली बार 1,365 गाँवों तक नहर का पानी पहुँचा है, जबकि 15,539 किलोमीटर से अधिक नहरों की सफाई की गई है और 18,349 जल मार्गों को बहाल किया गया है।”

उन्होंने कहा, “239 करोड़ रुपए की लागत से कंडी नहर प्रणाली के पुनर्विकास से 1.25 लाख एकड़ क्षेत्र वाले 433 गाँवों तक सिंचाई का पानी पहुँचा है, जबकि 288 करोड़ रुपए की लागत वाले महोराना डिस्ट्रिब्यूटरी रीमॉडलिंग और मलेरकोटला माइनर प्रोजेक्ट से 55 गाँवों के 44,000 एकड़ क्षेत्र को नहर का पानी दिया जाएगा।”

धार्मिक पर्यटन और विरासत पहल

धार्मिक पर्यटन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 9,300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक हर सप्ताह पवित्र नगरी अमृतसर या आनंदपुर साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त यात्रा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “तीर्थ यात्रा के दौरान संगत को मुफ्त एसी बसें, एयर कंडीशन्ड आवास और मुफ्त भोजन प्रदान किया जाता है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के लिए विशेष विकास योजना शुरू की गई है।” उन्होंने आगे कहा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य भर में विशाल समागम करवाए गए हैं, जबकि खुरालगढ़ और अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जन्म दिवस को समर्पित साल भर चलने वाले उत्सव मनाए जा रहे हैं।”

सड़क सुरक्षा फोर्स और लोक कल्याण पहल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में भारत की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स स्थापित की गई है, जिसके कारण दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50.12 प्रतिशत की कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल 47,000 से अधिक लोगों को समय पर सहायता दी गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब भर में कई टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, जिससे पंजाबियों को रोजाना लगभग 64 लाख रुपए की बचत हो रही है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की, “शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है।”

विपक्ष और केंद्र-राज्य मुद्दों पर जवाब

वित्तीय स्थिति की आलोचना पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कुछ लोगों ने फंड प्रबंधन पर संदेह जताया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कई पहलों के माध्यम से पूर्ण विकास सुनिश्चित किया है।” उन्होंने आगे कहा, “संगरूर में मेडिकल कॉलेज अब तक कार्यशील हो जाना था, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रुकावटें पैदा कीं, जो राज्य के हितों के खिलाफ थी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा सरकारें कभी वादे पूरे करने पर ध्यान नहीं देतीं और बार-बार पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। लोगों के खातों में 15 लाख रुपए जमा करने और 2 करोड़ नौकरियाँ देने जैसे वादे जुमला साबित हुए हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा को याद रखना चाहिए कि पंजाब में नफरत के बीज कभी नहीं उगेंगे और राज्य को डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत नहीं है क्योंकि एक इंजन से ही सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।”

पंजाब के फंड रोके गए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा एनएचएम, आरडीएफ और अन्य योजनाओं से संबंधित पंजाब के फंड रोके गए हैं, जो घोर अन्याय है और संघीय ढांचे को ढाह लगाने वाला व्यवहार है।” उन्होंने आगे कहा, “अकाली नेता, जिनकी पार्टी में नेतृत्व भी नहीं है, अब चुनाव टिकट बाँटने के लिए गैंगस्टरों की सरपरस्ती कर रहे हैं और अपने शासनकाल में पनपे गैंगस्टर संस्कृति के बारे में अनजान बनने का दिखावा कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया, वे अब पंजाब बचाओ के नारे लगा रहे हैं, लेकिन लोग उनकी सड़ी चालों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेताओं ने भी पंजाब में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी थी।”

भविष्य की घोषणाएँ और बड़े प्रोजेक्ट

भविष्य की पहलों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब लंबे समय बाद संभावित रूप से एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा। जालंधर के बटलन पार्क में अत्याधुनिक स्टेडियम तैयार हो जाएगा, जबकि मोहाली स्टेडियम भी टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमृतसर में जल्द ही विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेलों को बढ़ावा देगा और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पंजाब सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और हमारी जंग सियासी पार्टियों से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी से है।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि टाटा स्टील 20 मार्च को पंजाब में अपना काम शुरू करेगी, जो जमशेदपुर के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा।” अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार जबरन वसूली जैसे अपराधों से सख्ती से निपटने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस फोर्स को और मजबूत करना जारी रखेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवज़ा देने संबंधी मोहिंदर भगत ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक
Next Article Punjab News: पंजाब में होटल पार्क प्लाजा के मालिक और पूर्व विधायक को 2 साल की सजा!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.