Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किए गए लाइन हाजिर, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किए गए लाइन हाजिर, जाने वजह

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में घरेलू विवाद के एक मामले में पुलिस की कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोप सामने आने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया है। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने थाना भार्गव कैंप के तीन कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Contents
  • महिला ममता से बदसलूकी
  • शीतल अंगुराल ने किया प्रदर्शन
  • महिला आयोग ने तलब किया
  • जांच जारी है

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक घरेलू विवाद से जुड़ा है, जिसमें प्रिया नामक महिला ने अपने पति रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए रोहित के घर पहुंची थी। आरोप है कि जब पुलिस उसे हिरासत में लेने लगी, तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और परिवार के बीच हाथापाई हो गई।

Jalandhar Police
Jalandhar Police

महिला ममता से बदसलूकी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला ममता के बेटे को बीच गली में पीटना शुरू कर दिया और उसकी पीठ पर मुक्के मारे। जब ममता ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोप है कि एक एएसआई ने ममता को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर घसीटा और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब ममता का बेटा रोहित दोबारा मौके पर आया और उसने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। मौके पर टीम का नेतृत्व एएसआई प्रवीन कुमार कर रहे थे। करीब 10 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Jalandhar Women
Jalandhar Women

शीतल अंगुराल ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राजनीतिक नेताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीतल अंगुराल के नेतृत्व में भार्गव कैंप अड्डे पर धरना भी लगाया गया, जिसमें पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई।

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने जालंधर (Jalandhar) पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों के साथ 24 मार्च 2026 को चंडीगढ़ कार्यालय में पेश हों। आयोग ने यह कार्रवाई पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट 2001 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए की है।

महिला आयोग ने तलब किया

पीड़ित महिला ममता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि वह विधवा है और उसके दो बेटे हैं। उसकी बहू के साथ बड़े बेटे का विवाद चल रहा था, जिसके बाद बहू मायके चली गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। ममता का आरोप है कि पुलिस लगातार उनके बेटों को पकड़ने का दबाव बना रही थी, जिसके डर से उन्होंने उन्हें छिपाकर रखा हुआ था।

Commission Summons Officers
Commission Summons Officers

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी संवेदनशीलता के घर में घुसकर सो रहे लोगों को उठाया, गालियां दीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने यह तक कहा कि उसे अपने बेटों की जान का खतरा है।

जांच जारी है

फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट पंजाब में कार्यशील, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
Next Article Kanhaiya Mittal: कथा वाचक इंद्रेश के कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल की साउंड ऑपरेटर से लड़ाई, जमकर हंगामा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.