Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: युवराज-हार्दिक की AI तस्वीरें वायरल, गोल्डन टेंपल की मर्यादा पर विवाद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: युवराज-हार्दिक की AI तस्वीरें वायरल, गोल्डन टेंपल की मर्यादा पर विवाद

Mahabir
Last updated: March 21, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: गोल्डन टेंपल, अमृतसर (Amritsar) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर वीडियो और फोटो बनाकर बेअदबी का एक नया मामला सामने आया है।

Contents
  • क्रिक इंटरटेनमेंट पेज से पोस्ट हुई फोटोज
  • कंकाल की परिक्रमा करते हुए VIDEO वायरल हुई
  • सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एक फेसबुक पेज के माध्यम से क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स की ऐसी फोटो शेयर की गई हैं, जिसमें उन्हें गोल्डन टेंपल में नंगे सिर दिखाया गया है, जबकि सिख धर्म के अनुसार मंदिर में जाने के लिए सिर ढकना अनिवार्य है।

क्रिक इंटरटेनमेंट पेज से पोस्ट हुई फोटोज

जानकारी के अनुसार, फोटो में क्रिकेटर युवराज सिंह को नंगे सिर दिखाया गया है। फोटो में अन्य लोग जैसे अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा और उनकी मां के सिर ढके हुए हैं। वही दूसरी फोटो में हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया गया है, जबकि विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के सिर ढके हुए हैं। दोनों ही तस्वीरों में गोल्डन टेंपल (Golden Temple) का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस फेसबुक पेज का नाम क्रिक इंटरटेनमेंट है और इस पर लगभग 2.38 लाख फालोअर्स हैं। हालांकि फोटो पोस्ट करते समय लिखा गया है कि यह AI जेनरेटेड इमेज हैं, लेकिन कई लोगों का मानना है कि जानबूझकर सिर्फ एक-एक क्रिकेटर का सिर नंगा दिखाकर बेअदबी की गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फोटो जेनरेट करने वालों की आलोचना की, लेकिन इसके बावजूद इन्हें हटाया नहीं गया।

Threat To Blow Golden Temple
Golden Temple

कंकाल की परिक्रमा करते हुए VIDEO वायरल हुई

कुछ दिन पहले भी AI वीडियो में एक कंकाल को गोल्डन टेंपल में लंगर हॉल और परिक्रमा करते हुए दिखाया गया था, जबकि एक व्यक्ति को जीप लेकर परिक्रमा में दिखाया गया। SGPC ने उस समय भी सख्त एतराज जताया था।

इस मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि लगातार वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर SGPC की ओर से संबंधित अधिकारियों को शिकायतें सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को इस तरह के मामलों के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए ताकि ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और भविष्य में कोई भी इस तरह की बेअदबी करने से पहले सोचे।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

SGPC ने साफ किया कि यह मामला सिर्फ धार्मिक भावना का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह सिख धर्म के नियमों और परंपराओं का भी अपमान है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी मांग की है कि ऐसे पोस्ट और पेज पर रोकथाम की जाए ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखी जा सके।

इस पूरे प्रकरण ने सोशल मीडिया और आम जनता में चर्चा का विषय बना दिया है। लोगों का कहना है कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के लिए खतरा बन सकता है। SGPC लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है और जल्द सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Nihang Attack: निहंग सिखों की टोल कर्मचारियों पर तलवार और डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
Next Article UP News: मशहूर गौरक्षक फरसा वाले बाबा को गौ तस्करों ने कुचला, मौत के बाद भारी बवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.