Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Navjot Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने किया संपत्ति का बंटवारा, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान; देखें तस्वीरें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Navjot Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने किया संपत्ति का बंटवारा, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान; देखें तस्वीरें

Mahabir
Last updated: March 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटियाला। Navjot Sidhu: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला है। सिद्धू ने अपने दोनों घरों का बंटवारा अपने बच्चों के बीच कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित अपने आलीशान घर को बेटी राबिया के नाम किया है, जबकि पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान बेटे करन को सौंपा है।

Contents
  • सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
  • अमृतसर वाला मकान बेटी को

इस फैसले की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पोस्ट के साथ अमृतसर वाले घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा कि यह घर उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से बनाया है और राजनीति से उन्होंने कभी कोई पैसा नहीं लिया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता पार्वती के आशीर्वाद को दिया।

Navjot Singh Sidhu has divided his properties
Navjot Singh Sidhu has divided his properties

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अपनी पोस्ट में सिद्धू ने भावुक अंदाज में लिखा कि उन्होंने अमृतसर के लोगों से वादा किया था कि वे हमेशा वहीं रहेंगे। हालांकि सांसद के रूप में दो कार्यकाल पूरे करने के बाद भी वह वादा पूरी तरह निभा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें “प्रवासी पक्षी” तक कहा, लेकिन उन्होंने अपने वचन को निभाने का प्रयास जारी रखा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सिद्धू ने अपने करियर के विभिन्न चरणों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने टीवी शो, हिंदी कमेंट्री, “बिग बॉस” और “द कपिल शर्मा शो” जैसे मंचों पर काम किया और 2022 से 2024 तक के इस सफर को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका कहना है कि यह सब उनकी मेहनत का परिणाम है।

अमृतसर वाला मकान बेटी को

अगर अमृतसर स्थित घर की बात करें तो यह करीब 49,500 वर्ग फीट (लगभग 1.1 एकड़) में फैला हुआ है। यह घर 2014-15 के दौरान करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ था और शहर के पॉश इलाके में स्थित है। इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और एक भव्य मंदिर भी बनाया गया है। खास बात यह है कि यहां 100 से 600 साल पुराने पेड़ चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से मंगवाकर लगाए गए हैं।

इस घर का मंदिर भी काफी चर्चित रहा है। 2014 में गृह प्रवेश के दौरान यहां स्थापित शिवलिंग सिंगापुर से मंगवाया गया था, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा मंदिर में माता गायत्री, भगवान गणेश सहित कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। घर के एक अन्य कमरे में श्री गुरुग्रंथ साहिब भी विराजमान हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: अफसर सुसाइड मामले में पत्नी की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार होगा
Next Article Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.