Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, सियासत में मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, सियासत में मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: March 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

Contents
  • लोकसभा में यह मुद्दा उठाया
  • सुसाइड का CCTV फुटेज सामने आया था
  • 24 घंटे का अल्टीमेटम- पत्नी
  • DM ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया

वहीं, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर (Amirtsar) के अस्पताल में रखी गई है। आज DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो।

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री, उनके पिता और PA के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

लोकसभा में यह मुद्दा उठाया

अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। शाह ने लोकसभा में कहा- यह पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद कांग्रेस के 7 में से 4 सांसदों ने अमित शाह को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के साइन हैं। लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह और फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया के साइन नहीं हैं।

Punjab DM Suicide Death Video
Punjab DM Suicide Death Video

सुसाइड का CCTV फुटेज सामने आया था

पंजाब की बात करें तो 13 में से कांग्रेस के 7 सांसदों के अलावा 3 AAP, 2 निर्दलीय और एक अकाली दल का सांसद है। कांग्रेस और अकाली दल रंधावा परिवार के समर्थन में है। सांसद अमृतपाल असम जेल में हैं, जबकि सरबजीत सिंह का इस मामले में अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पहली बार रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया।

करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।

Punjab AAP Minister Suicide Case FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death
Punjab AAP Minister Suicide Case FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death

24 घंटे का अल्टीमेटम- पत्नी

इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी।

इस दौरान मां भाग कौर जोर-जोर से रोती दिखाई दीं। उन्होंने कहा- मंत्री मेरा मेरा पुत्त खा गया (मंत्री ने मेरे बेटे को मार दिया)। रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा- मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। कोई आम आदमी होता तो कब का अरेस्ट हो जाता। क्या मंत्री के लिए अलग कानून है। वहीं रंधावा के इटली में रहने वाले छोटे भाई रणबीर सिंह 25 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे।

Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious
Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious

DM ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया

वहीं मंत्री भुल्लर के इस्तीफे पर भी सस्पेंस बन गया है। CM ने इस्तीफा लेने और भुल्लर ने इस्तीफा देने की बात कही थी। मगर, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि भुल्लर का इस्तीफा अभी तक गवर्नर के पास नहीं पहुंचा है। वहीं भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि गवर्नर के पास 2 दिन बाद इस्तीफा पहुंचा है। हालांकि अभी तक इस्तीफे की कॉपी सामने नहीं आई है।

रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया।

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: अफसरशाही में घमासान, SDM ने DC पर दबाव के लगाए आरोप; जाने पूरा मामला
Next Article DIPS News: डिप्स स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.