Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: लुधियाना की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक की मौत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: लुधियाना की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक की मौत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

Mahabir
Last updated: March 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। लुधियाना के जमालपुर इलाके के बुड्ढेवाल रोड स्थित विटल स्टील लिमिटेड में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में काम कर रहा 26 वर्षीय युवक सचिन गौतम लोहे की भट्ठी में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आग से युवक का शरीर राख हो गया। परिवार को जब पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Contents
  • विटल स्टील में नौकरी
  • हादसा CCTV में कैद
  • फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी

पलंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) के पुलिस थाना जमालपुर में पुलिस ने परिवार के बयान पर फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक सचिन मूलरूप से यूपी के कुशीनगर के गांव बभनोली का रहने वाला था, और परिवार के साथ जमालपुर स्थित एचएल कालोनी में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता, भाई और बहन हैं। उसकी बहन वकील है, जबकि उसके भाई का व्यवसाय है।

विटल स्टील में नौकरी

दसवीं की पढ़ाई के बाद सचिन ने डिप्लोमा किया था और वह ढाई साल से विटल स्टील में नौकरी कर रहा था। 20 मार्च को उसकी नाइट ड्यूटी थी। यहां लोहे को गर्म करने की भट्ठी के पास वो काम कर रहा था और अचानक भट्ठी में गिर गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे के बाद अन्य वर्कर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागे, जिन्होंने मालिक को सूचना दी और पुलिस को बुलाया। परिवार उसका संस्कार करने के लिए अवशेष मांग रहा है, लेकिन आग में कुछ नहीं बचा। फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी न होने से स्वजन ने रामगढ़ चौकी के बाहर फैक्ट्री मालिक व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने परिवार को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हादसा CCTV में कैद

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि रात के समय फैक्ट्री में सामान्य रूप से काम चल रहा था। इसी दौरान सचिन भट्ठी के पास पहुंचता है और अचानक उसमें गिर जाता है। गिरते ही भट्ठी से आग की लपटें तेजी से बाहर निकलती हैं, जिसे देख वहां मौजूद अन्य मजदूर घबरा कर इधर-उधर भागने लगते हैं।

मृतक के भाई मनु गौतम और पिता ने कंपनी प्रबंधन व पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, खासकर नाइट शिफ्ट में कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ लापरवाही बरती जा रही थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सचिन के अवशेष तक नहीं सौंपे गए, जिससे वो उसका अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं कर सके।

फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी

परिजनों के बयान पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक असीम अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, परंतु परिवार फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी पर अड़ा है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर सुबह 10 बजे तक आरोपित पकड़ा नहीं जाता, तो वो हाईवे पर धरना देंगे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार
Next Article Punjab News: लुधियाना में बेअदबी, संगत में रोष, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, CCTV फुटेज सामने आई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.