Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान

Mahabir
Last updated: March 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर। Punjab News: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस (Gagandeep Randhawa Case) में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बड़ा बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने अपना बयान पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (Laljit Bhullar) की गिरफ्तारी के बाद दिया है।

Contents
  • हरियाणा सरकार सपोर्ट करती है
  • भुल्लर का इस्तीफा मंजूर
  • केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- हाल ही में पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

हरियाणा सरकार सपोर्ट करती है

अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि- वहीं कुछ समय पहले हरियाणा (Haryana) में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन उनकी पूरी पार्टी और सरकार दोषियों के समर्थन में उतर आयी। यही फर्क है आम आदमी पार्टी और भाजपा में। जब बात इंसाफ की हो तो आम आदमी पार्टी अपनी ही सरकार के मंत्री पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि भाजपा अपने लोगों को बचाने के लिए न्याय की ही बलि चढ़ा देती है।

हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2026

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उधर, पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस (Gagandeep Randhawa Case) में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।

लालजीत सिंह भुल्लर
लालजीत सिंह भुल्लर

भुल्लर का इस्तीफा मंजूर

DCP ने कहा- भुल्लर को कल कोर्ट में पेश करेंगे। भुल्लर को लेकर पुलिस अमृतसर रवाना हो गई है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

परिवार कल रंधावा के पोस्टमॉर्टम के लिए मान गया है। फिलहाल उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP ने बंद कमरे में परिवार के साथ बात की। DCP परिवार से गगनदीप का मोबाइल भी लेना चाहते थे। DCP ने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। लेकिन परिवार ने देने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा कि- CBI से जांच कराई जाए।

Amit Shah
Amit Shah

केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा

अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। शाह ने लोकसभा में कहा- यह पंजाब (Punjab) राज्य का मामला है। पंजाब (Punjab) के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा।

इसके बाद कांग्रेस के 7 में से 4 सांसदों ने अमित शाह (Amit Shah)को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर (Jalandhar) से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi), गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa), अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी (Dharmvir Gandhi) के साइन हैं। इसके साथ अकाली दल की बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने भी लेटर लिखा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: अफसर रंधावा केस- पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच को लेकर किया बड़ा ऐलान
Next Article Himachal Pradesh: जालंधर के श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.