Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Kiren Rijiju: देश में क्या लॉकडाउन लगने वाला है? केंद्र सरकार का आया बड़ा बयान, पढ़ें और देखें VIDEO
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Kiren Rijiju: देश में क्या लॉकडाउन लगने वाला है? केंद्र सरकार का आया बड़ा बयान, पढ़ें और देखें VIDEO

Mahabir
Last updated: March 27, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kiren Rijiju Statement No Lockdown India: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। देश में लॉकडाउन को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Contents
  • कोरोना महामारी का उदाहरण
  • सख्त चेतावनी
  • भरोसा करने की सलाह

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वैश्विक परिस्थितियों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि आने वाला समय देश के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है और इससे निपटने के लिए सभी को ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्यों की भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से ही किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

Kiren-Rijiju
Kiren-Rijiju

कोरोना महामारी का उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यह भी संकेत दिया था कि वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और संघर्षों के कारण आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। ऐसे में भारत को पहले से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी देश ने एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया था और आगे भी उसी भावना की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी संदर्भ में यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। यह सब अफवाहें हैं। प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है।”

pm modi lok sabha speech
pm modi lok sabha speech

सख्त चेतावनी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने यह भी बताया कि सरकार ने जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की होर्डिंग या कृत्रिम कमी पैदा न होने दी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। “टॉप लेवल से लेकर ग्राउंड लेवल तक सभी एजेंसियां सक्रिय हैं और प्रधानमंत्री खुद स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

भरोसा करने की सलाह

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शाम देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करने वाले हैं, जिसमें मौजूदा परिस्थितियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक को भी बेहद अहम माना जा रहा है। कुल मिलाकर, सरकार का साफ संदेश है कि देश में हालात नियंत्रण में हैं और लॉकडाउन जैसी स्थिति की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, 10 रुपए घटाई एक्साइज ड्यूटी
Next Article Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, तेज हवाएं और भारी बारिश की आशंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.