Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने प. बंगाल के कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को किया संबोधित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने प. बंगाल के कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को किया संबोधित

Mahabir
Last updated: April 12, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पूर्वी मेदिनीपुर। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर प्रहार किया। कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अपनी तीसरी जनसभा में उन्होंने कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी से उर्दू बुलवाएंगे, मैं उससे बोल रहा हूं कि यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी।

Contents
  • तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती बंगाल की धरती
  • बंगाल को कंगाल बना दिया
  • माफिया व गुंडों की पसली तोड़ता है बुलडोजर
  • हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा
  • तृणमूल ने खड़ा किया बंगाल की पहचान का संकट
  • कभी कल्चरल कैपिटल, अब क्राइम कैपिटल के रूप में पहचान
  • यूपी की तरह बंगाल में भी माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे

यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता। मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश बंगाल वासियों के साथ खड़ा है। हम टीएमसी के देशद्रोही मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। जिस तरह भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी को अराजकता, दंगा व कर्फ्यू मुक्त बनाया है, सरकार बनने पर वैसे ही बंगाल को भी बनाएंगे।

तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती बंगाल की धरती

सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि बंगाल वंदे मातरम की धरती है। यह धरती तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती। सीएम ने गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों को याद किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश-एक संविधान का जो सपना देखा था, उसे पीएम मोदी ने साकार किया। अब बंगाल का नौजवान भी कश्मीर में संपत्ति खरीद सकता है।

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

बंगाल को कंगाल बना दिया

सीएम ने कहा कि कभी भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन रहे बंगाल को पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों और 15 वर्ष से तृममूल कांग्रेस ने कंगाल बनाकर रख दिया है। यहां चक्रवात में मिली सहायता और गरीबों के हक का पैसा भी टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं। मछुआरों व किसानों से झूठे वादे किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यहां विकास नहीं, सिर्फ वसूली तंत्र हावी है। कभी शिक्षा, संस्कृति, कला व उद्यम की भूमि बंगाल अब बदहाल है, कंगाल है। टीएमसी मां-माटी-मानुष का नारा देती है, लेकिन उसका आचरण इससे उलट है। बंगाल में मां रो रही है, माटी घुसपैठियों के कब्जे में जा रही है, मानुष भयभीत है। बंगाल में राजनीतिक हत्याएं, हत्या के प्रयास और बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है।

माफिया व गुंडों की पसली तोड़ता है बुलडोजर

सीएम ने टीएमसी मतलब तुष्टिकरण, माफियाराज व कट-मनी/करप्शन बताया। उन्होंने कहा कि टेरर व तुष्टिकरण, माफियाराज व कटमनी का जवाब केवल डबल इंजन की भाजपा सरकार दे सकती है। 2017 के पहले यूपी में इससे भी खराब सरकार थी। हर दूसरे दिन दंगा होता था। चारों ओर अराजकता, अव्यवस्था व दंगे होते थे।

सत्ता के समानांतर माफिया की सरकार चलती थी। 2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब सब चंगा है। माफिया व टेरर पर यूपी का बुलडोजर धड़धड़ाकर चलता है। बुलडोजर न केवल सड़क बनाता है, बल्कि माफियाओं और बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वाले गुंडे की पसली भी तोड़ता है। बुलडोजर माफिया की संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों के लिए मल्टीस्टोरी आवासीय सुविधा देने का काम भी करता है।

हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। मस्जिदों से शोरगुल नहीं होता। गोहत्या पर प्रतिबंध है। यूपी में अब लव जेहाद-लैंड जेहाद नहीं है। वह रामराज्य की स्थापना भूमि है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा व राजद ने राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन रामभक्तों के कारण अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया।

जिस दिन 145 करोड़ का भारत मोदी जी की आवाज में आवाज मिलाकर चलेगा, भारत विरोधी ताकतों के हौसले पस्त हो जाएंगे और हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा।

तृणमूल ने खड़ा किया बंगाल की पहचान का संकट

सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल ने बंगाल की पहचान को संकट में लाकर खड़ा कर दिया। पीएम मोदी गरीबों के मकान, राशन, स्वास्थ्य, किसान, गांव के विकास के लिए जो पैसा भेजते हैं, वो पैसा टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। आज यूपी में 40 हजार बड़े उद्योग व 96 लाख एमएसएमई यूनिट कार्यरत हैं।

हमने एमएसएमई में 3 करोड़, बड़े उद्योगों में 65 लाख और सरकारी विभागों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी है। बंगाल की तृणमूल सरकार बताए, 15 वर्ष में कितने नौजवानों को नौकरी दी। 12 हजार एमएसएमई यूनिट बंद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं।

कभी कल्चरल कैपिटल, अब क्राइम कैपिटल के रूप में पहचान

सीएम ने कहा कि कभी भारत की कल्चरल कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध बंगाल अब क्राइम कैपिटल के रूप में पहचाना जा रहा। यह टीएमसी की अराजकता के चलते बदनुमा धब्बा बनकर पहचान के लिए मोहताज हो रहा है। टीएमसी सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर यहां की डेमोग्राफी बदलना चाहती है। बांग्लादेश बॉर्डर पर 570 किमी. फेंसिंग के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया है, लेकिन टीएमसी सरकार क्लीयरेंस नहीं दे रही, क्योंकि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसाकर आपके हक पर डाका डालने और बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलने का कुत्सित कार्य करना चाहती है।

सीएम योगी ने कहा कि ममता दीदी को राम नाम से नफरत है। वह रामनवमी की शोभाय़ात्रा नहीं निकलने देती हैं। दुर्गापूजा में व्यवधान पैदा करती हैं। ईद पर गोहत्या की छूट देती हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसपैठ कराती हैं। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या पर मौन रहती हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार यह स्वीकार नहीं करेगी। भारत में मां काली-मां गंगा की पूजा होगी और बंगाल का हर नागरिक भी जय श्रीराम का उद्घोष करेगा।

यूपी की तरह बंगाल में भी माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि हमें फिर से बंगाल की पहचान को बनाना है। उसे देश के समृद्धतम राज्यों में खड़ा करना है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आह्वान पर बंगाल से जो आवाज उठी, पूरे देश ने उसका अनुसरण किया। किंतु आज के बंगाल को देखकर मन द्रवित होता है। भविष्य को लेकर चिंता होती है। इस चुनाव के जरिए बंगालवासियों के पास अवसर है, उन्हें यहां की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना है। यूपी में सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाया है और डबल इंजन सरकार बनने पर यही काम बंगाल में भी होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पं. बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में बंगाल की जनता से कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास, पटाशपुर से तपन मैती, रामनगर से चंद्रशेखऱ मंडल, एगरा से दिव्येंदु अधिकारी, कांथी उत्तर से सुमिता सिन्हा तथा भगवानपुर से शांतनु प्रमाणिक को वोट देने की अपील की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Asha Bhosle: प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Next Article UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, बस स्टेशनों का होगा विश्वस्तरीय पुनर्विकास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.