Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने मोहिंदर भगत को किया सम्मानित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने मोहिंदर भगत को किया सम्मानित

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में बस्ती दानिशमंदा इलाके में लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से अप्रोच रोड और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने आज कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस मौके पर बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार शहरवासियों को अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और आधारभूत ढांचे समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

हर वादे को पूरा किया

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जहां इलाके में आवाजाही सुगम होगी, वहीं पानी की निकासी की क्षमता में भी सुधार होगा। इस मौके पर भगत ने पंजाब सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही अनेक पहलकदमियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों से चुनावों से पहले किए हर वादे को पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में लाजवाब उपलब्धियां हासिल करके सूबे को विकास की ऊंचाइयों की ओर तेजी से ले जाया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने इलाके की प्रमुख मांग पूरी होने पर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा की जा रही विकास पक्षी गतिविधियों की सराहना भी की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: केंद्र सरकार पंजाब को आधुनिक रेल सुविधा देने के लिए प्रयासरत: सुशील शर्मा
Next Article St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.