डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में प्रशासनिक सख्ती लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली है। मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) ने मिलकर भ्रष्टाचार और लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
बुधवार को जहां जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने तहबाजारी ब्रांच में कार्यरत सभी 21 मुलाजिमों को बदलकर अन्य शाखाओं में ट्रांसफर कर दिया था, वहीं वीरवार को इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 6 और अफसरों व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। ये कर्मचारी लंबे समय से वर्कशॉप शाखा में तैनात थे, जिस कारण कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम प्रशासन का मानना है कि एक ही जगह लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि सिस्टम में पारदर्शिता लाई जा सके और जवाबदेही तय हो सके।
इनका हुआ ट्रांसफर


मेयर वनीत धीर ने साफ कहा है कि निगम में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कमिश्नर संदीप ऋषि ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी सख्त फैसले लिए जा सकते हैं। इस लगातार हो रही कार्रवाई से निगम के अन्य कर्मचारियों में भी हलचल मच गई है और इसे प्रशासन की सख्त कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है।
