Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: West Bengal Election 2026: बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान, वेस्ट बंगाल में जमकर गुंडागर्दी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

West Bengal Election 2026: बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान, वेस्ट बंगाल में जमकर गुंडागर्दी

Mahabir
Last updated: April 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कोलकाता/चेन्नई/नई दिल्ली। West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2026) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Election 2026) के तहत गुरुवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली। दोनों राज्यों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे चुनावी इतिहास में नए आंकड़े दर्ज हुए। इस बीच पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर पथराव और लाठी चार्ज भी हुआ।

Contents
  • 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान
  • मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी
  • पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान
  • राजनीतिक दलों और मतदाताओं में उत्सुकता

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 294 में से 152 सीटों पर मतदान कराया गया, जहां शाम 5 बजे तक करीब 91.46% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत बताया जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।

Home Minister Amit Shah
Home Minister Amit Shah

1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस चरण के दौरान कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान के लिए 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया। इस चरण में लगभग 3.60 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 5,444 बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए गए, जबकि 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए।

पश्चिम बंगाम में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress)) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि जनता ने भारी संख्या में वोट देकर विपक्षी रणनीतियों को नकार दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और तृणमूल कांग्रेस का दौर खत्म होने की ओर है।

New Delhi: TMC का बदला रुख, अब बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी
mamta-banerjee

मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी

बंगाल में जिला वार मतदान प्रतिशत भी काफी ऊंचा रहा। दक्षिण दिनाजपुर में सबसे अधिक 93.12% मतदान दर्ज किया गया, जबकि कालिम्पोंग में सबसे कम 81.98% वोटिंग हुई। कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी जैसे जिलों में भी 90% से अधिक मतदान हुआ, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

हालांकि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा और झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने खदेड़ दिया। पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

बीरभूम जिले के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुर्शिदाबाद के नौदा क्षेत्र में देसी बम हमले और उसके बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की खबर भी सामने आई। वहीं सिलीगुड़ी के एक बूथ पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस ने झड़प का रूप ले लिया, जिसे सुरक्षाबलों ने शांत कराया।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान

  • दक्षिण दिनाजपुर 93.12 % (सबसे अधिक)
  • कूचबिहार 92.07 %
  • बीरभूम 91.55 %
  • मुर्शिदाबाद 91.36 %
  • जलपाईगुड़ी 91.20 %
  • पश्चिम मेदिनीपुर 90.70 %
  • झाड़ग्राम 90.53 %
  • बांकुड़ा 89.91 %
  • उत्तर दिनाजपुर 89.74 %
  • मालदा 89.56 %
  • अलीपुरद्वार 88.74 %
  • पूर्व मेदिनीपुर 88.55 %
  • पुरुलिया 87.35 %
  • पश्चिम बर्द्धमान 86.89 %
  • दार्जिलिंग 86.49 %
  • कालिम्पोंग 81.98 % (सबसे कम)

राजनीतिक दलों और मतदाताओं में उत्सुकता

चुनाव आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार को होगा, जिसमें शेष सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों और मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: 30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज
Next Article UP News: मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.