Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक — जो सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सेंट सोल्जर एजुकेशनल सोसाइटी, पैराडाइस एजुकेशनल सोसाइटी, पीपीआर ग्रुप, होटल रामाडा जालंधर सिटी सेंटर, होटल डेज़ और डेज़ इन होटल के चेयरमैन रहे, 14 अप्रैल 2026 को इस नश्वर संसार को अलविदा कह गए।

Contents
  • युवा पीढ़ी को सही दिशा देना आवश्यक
  • 1997 में पीपीआर ग्रुप की स्थापना की
  • महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं
  • ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

अनिल चोपड़ा का जन्म 26 अप्रैल 1954 को जालंधर (Jalandhar) के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय आर.सी. चोपड़ा तथा माता शांता चोपड़ा थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जालंधर और साई दास स्कूल से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, चंडीगढ़ से पूरी की। 11 मई 1979 को उनका विवाह संगीता चोपड़ा के साथ हुआ। जिनके घर दो पुत्र राजन चोपड़ा और प्रिंस चोपड़ा का जन्म हुआ।

St. Soldier Elite School gets affiliation from CISCE

युवा पीढ़ी को सही दिशा देना आवश्यक

चोपड़ा के मन में बचपन से ही समाज और देश के लिए कुछ सार्थक करने की प्रबल इच्छा थी। उनका मानना था कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो युवा पीढ़ी को सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। उस समय शिक्षा की पहुंच बहुत सीमित थी और उनके माता-पिता का सपना था कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने मार्च 1958 में शिशु मॉडल स्कूल की स्थापना की। अपने माता-पिता को समर्पण और निष्ठा से कार्य करते हुए देखकर, चोपड़ा ने युवावस्था में ही उनके साथ कदम मिलाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अपनी अथक मेहनत और प्रतिबद्धता से चोपडा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता चोपडा ने मिलकर एक छोटे से स्कूल को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विशाल रूप में विकसित किया। आज यह समूह उत्तर भारत में — नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ सहित — 23 कॉलेजों और 36 स्कूलों के साथ लगभग 44,000 से अधिक विद्यार्थियों को हर वर्ष शिक्षा प्रदान कर रहा है।

1997 में पीपीआर ग्रुप की स्थापना की

अनिल चोपड़ा एक अत्यंत विनम्र, शांत, परिश्रमी, अनुशासित और दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व के धनी थे। वे सभी से समान व्यवहार करते थे और बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति का सम्मान करते थे। वर्ष 1997 में उन्होंने पीपीआर ग्रुप की स्थापना की, जिसके माध्यम से उन्होंने जालंधर में फ्लैट संस्कृति की शुरुआत की और पंजाब की सबसे बड़ी कॉलोनी ‘जालंधर हाइट्स’ का विकास किया। इसके साथ ही उन्होंने रामाडा जालन्धर सिटी सेंटर, होटल डेज़ और डेज़ इन जैसे उत्कृष्ट होटलों की स्थापना भी की।

उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा (वाईस चेयरपर्सन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स) और उनके पुत्र राजन चोपड़ा व प्रिंस चोपड़ा हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और हर कदम पर उनका सहयोग किया। चोपड़ा अनेक राजनीतिक नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक भी रहे।

Anil Chopra Chairman of St. Soldier Group Passed away
Anil Chopra Chairman of St. Soldier Group Passed away

महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं

सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन होने के साथ-साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं, जिनमें कॉन्फेडरेशन ऑफ पंजाब अनएडेड इंस्टीट्यूशन्स (कॉलेज एसोसिएशन) के संरक्षक और सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शामिल है, यह उल्लेखनीय है कि अनिल चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए क्रेडाई पंजाब द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा सनातन रत्न अवार्ड तथा बालासोर यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। एक महान शिक्षाविद् होने के साथ-साथ वे एक सफल व्यवसायी भी थे। वर्ष 1980 में उन्होंने रियल एस्टेट योजना में एक व्यवस्थित दृष्टिकोण की शुरुआत की, जो आगे चलकर इस क्षेत्र में एक आदर्श बन गया।

उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना था। अपने माता-पिता से प्राप्त संस्कारों और मूल्यों को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया और उसी परंपरा को अपने बच्चों तक भी पहुंचाया। परिणामस्वरूप उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, उनके दोनों पुत्र भी समाज सेवा में सक्रिय हैं और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Jalandhar anil-chopra-passes-away
Jalandhar anil-chopra-passes-away

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

एक उत्कृष्ट मार्गदर्शक होने के साथ-साथ अनिल चोपड़ा एक आदर्श पुत्र, पति, पिता, दादा और भाई भी सिद्ध हुए। स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी की पावन स्मृति में भोग समारोह एवं अंतिम अरदास शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक विक्टोरिया गार्डन, प्रागपुर गांव, जालंधर–फगवाड़ा हाईवे, जी.टी. रोड, जालंधर में आयोजित की जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में “उजाला नर्सरी” और नई लाइब्रेरी का उद्घाटन
Next Article Jalandhar News: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के शामिल होने से पंजाब में मजबूत होगी भाजपा: राकेश राठौर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.