Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: फर्जी ज्योतिषी ने की ठगी, पूजा के नाम पर 5.5 तोले सोना लेकर फरार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: फर्जी ज्योतिषी ने की ठगी, पूजा के नाम पर 5.5 तोले सोना लेकर फरार

Mahabir
Last updated: April 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में एक कथित ज्योतिषी द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ के नाम पर एक परिवार से करीब 5.5 तोले सोने के गहने ठग लिए गए। आरोपी ने घर की समस्याओं को दूर करने और सुख-शांति लाने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • पूजा के नाम पर 5.5 तोले सोना ठगा
  • दुकान खाली कर फरार

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार शर्मा उर्फ ज्योतिषी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उसने सितंबर 2025 में भवानीगढ़ में अपनी दुकान खोली थी। वह लोगों को ग्रह दोष खत्म करने, पारिवारिक कलह दूर करने और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के दावे करता था। इसी दौरान उसने गुलाब सिंह और उनकी पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया।

Gold-Silver Price
Gold

पूजा के नाम पर 5.5 तोले सोना ठगा

पीड़ित गुलाब सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनके घर में चल रही परेशानियों का हवाला देते हुए विशेष पूजा और हवन कराने की सलाह दी। उसने कहा कि पूजा को सफल बनाने के लिए घर के सोने के गहनों को एक पोटली में बांधकर रखना जरूरी है, ताकि उन पर धार्मिक क्रियाएं की जा सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

17 सितंबर 2025 को आरोपी ने पूजा के नाम पर परिवार से करीब 5.5 तोले सोने के गहने लेकर उन्हें एक पोटली में बंधवा लिया। इसके बाद 20 सितंबर को उसने चालाकी दिखाते हुए असली गहनों वाली पोटली बदल दी और उसमें चूहारे रख दिए। परिवार को इस धोखाधड़ी का तुरंत पता नहीं चला।

दुकान खाली कर फरार

कुछ समय बाद जब परिवार ने पोटली खोली, तो उसमें गहनों की जगह चूहारे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। जब वे उसकी दुकान पर पहुंचे, तो वह दुकान खाली कर फरार हो चुका था।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Washington: व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में फायरिंग, गेस्ट बोले- 7 राउंड गोलियां चलीं; हमलावर गिरफ्तार
Next Article Accident News: कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक हादसे का शिकार, सड़क पर फैला सामान; मदद की जगह लूट में जुटे लोग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.