Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन

Mahabir
Last updated: April 28, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहल “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के दो चरणों के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को मुफ़्त धार्मिक यात्रा सुविधा प्रदान करना और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के उनके सपनों को पूरा करना है।

वर्तमान में चल रहे दूसरे चरण की ज़िला-वार प्रगति साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 27 अप्रैल, 2026 तक बठिंडा क्लस्टर से 1179 यात्राएं करवाई गईं, जिनके तहत 46,030 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए। इसी तरह मोहाली से 533 यात्राओं के माध्यम से 21,104 श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए गए, जबकि लुधियाना से 596 यात्राओं के तहत 23,747 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अमृतसर क्लस्टर से 154 यात्राओं के जरिए 6,160 श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर इन क्लस्टरों से 2462 यात्राओं के माध्यम से 97,041 श्रद्धालुओं को मुफ़्त धार्मिक यात्रा करवाई गई।

विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर, 2023 को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा” के पहले चरण के तहत लगभग 35,500 श्रद्धालुओं ने श्री हज़ूर साहिब (नांदेड़), श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी मंदिर, मथुरा और श्री वृंदावन धाम (उत्तर प्रदेश), अजमेर शरीफ़ दरगाह (राजस्थान), श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, माता नैना देवी जी और माता वैष्णो देवी जी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इस योजना का दूसरा चरण नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग़, पार्टिशन म्यूज़ियम सहित कई अन्य प्रमुख धार्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना के दोनों चरणों के तहत श्रद्धालुओं को मुफ़्त यात्रा, आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता और आवश्यक किटें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पटियाला पुलिस द्वारा सीमा पार संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
Next Article Punjab News: 23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.