Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Australia: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट हुए 9 पंजाबी, लुधियाना का रंजीत सिंह भी शामिल, सभी पर क्रिमिनल केस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Australia: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट हुए 9 पंजाबी, लुधियाना का रंजीत सिंह भी शामिल, सभी पर क्रिमिनल केस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Mahabir
Last updated: May 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना/मेलबर्न। Australia deportation Punjabi youths: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 9 पंजाबी युवक अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के गांव मुशकाबाद का रहने वाला रंजीत सिंह भी शामिल है। रंजीत के घर पहुंचने के बाद परिवार ने चुप्पी साध ली है और बताया जा रहा है कि वह अभी मानसिक रूप से बात करने की स्थिति में नहीं है। गांव के लोग भी इस मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।

Contents
  • डिपोर्ट किए गए युवक एक ही डिटेंशन सेंटर में थे
  • जसवंत सिंह पर गंभीर आरोप
  • अंग्रेज सिंह के खिलाफ फ्रॉड और ड्रग केस
  • सतिंदरजीत सिंह शेरगिल पर घरेलू हिंसा के आरोप
  • हरप्रीत सिंह सिद्धू ड्रग तस्करी में शामिल
  • जगजीत सिंह सिद्धू पर वाहन चोरी के मामले
  • जसप्रीत सिंह पर कई आरोप, दोष सिद्ध नहीं
  • कंवलजीत सिंह पर चोरी और हथियार रखने के आरोप
  • रंजीत सिंह का केस
  • हरप्रीत सिंह पर सबसे गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लुधियाना (Ludhiana) के रंजीत सिंह को 2024 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे लगभग 6 महीने तक इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा गया। इससे पहले भी उसे भारत भेजने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने सहयोग नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अंततः ऑस्ट्रेलिया (Australia) प्रशासन ने उसे जबरन डिपोर्ट कर दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद खन्ना पुलिस उसे अपने साथ लेकर आई और फिर परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि रंजीत ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसी डिटेंशन सेंटर में 4-5 अन्य पंजाबी युवक भी बंद हैं और उन्हें भी जल्द भारत भेजा जा सकता है।

डिपोर्ट किए गए युवक एक ही डिटेंशन सेंटर में थे

ऑस्ट्रेलिया (Australia) सरकार ने जिन 9 लोगों को भारत भेजा है, वे सभी योंगा हिल इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखे गए थे। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे। शुरुआत में कई लोगों को जमानत मिली, लेकिन उन्होंने बार-बार जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। आईए जानते सभी 9 लोगों के बारे में, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया सरकार ने जबरन भारत भेज दिया है।

जसवंत सिंह पर गंभीर आरोप

जसवंत सिंह पर ड्रग्स, हथियार रखने, नशे में ड्राइविंग और चोरी जैसे गंभीर आरोप लगे थे। उसे 2016 में टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजा गया था। बाद में उसने स्टडी वीजा के लिए आवेदन किया, जो खारिज हो गया। इसके बाद उसे ब्रिज वीजा मिला। 2020 से 2023 के बीच वह कई बार जेल गया और करीब दो साल डिटेंशन सेंटर में रहा।

अंग्रेज सिंह के खिलाफ फ्रॉड और ड्रग केस

अंग्रेज सिंह पर धोखाधड़ी, ड्रग्स, ट्रेसपासिंग और चोरी की संपत्ति रखने जैसे आरोप थे। उसने कानूनी सहायता लेने से भी इनकार कर दिया था। वह 2019 में स्पाउस वीजा पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) गया था, लेकिन 2025 में तलाक के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

सतिंदरजीत सिंह शेरगिल पर घरेलू हिंसा के आरोप

मैलबार्न में रहने वाले सतिंदरजीत सिंह शेरगिल पर घरेलू हिंसा, हमला और अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के कई मामले दर्ज हैं। वह 2019 में टूरिस्ट वीजा पर गया था और बाद में स्टडी वीजा प्राप्त किया।

हरप्रीत सिंह सिद्धू ड्रग तस्करी में शामिल

हरप्रीत सिंह सिद्धू पर मेथामफेटामाइन रखने, ड्रग तस्करी, धोखाधड़ी और चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। वह 2014 में स्टडी वीजा पर पर्थ गया था, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद उसका एक्सटेंशन रिजेक्ट हो गया। वह करीब तीन साल तक डिटेंशन सेंटर में रहा।

जगजीत सिंह सिद्धू पर वाहन चोरी के मामले

जगजीत सिंह सिद्धू पर वाहन चोरी, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप हैं। वह 2009 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) गया था और सजा काटने के बाद उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

जसप्रीत सिंह पर कई आरोप, दोष सिद्ध नहीं

जसप्रीत सिंह पर दुकान में चोरी, ड्रग्स रखना, हमला और घरेलू हिंसा के आरोप हैं। हालांकि अभी तक इन मामलों में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। वह 2014 में स्टडी वीजा पर गया था और बाद में प्रोटेक्शन वीजा लिया।

कंवलजीत सिंह पर चोरी और हथियार रखने के आरोप

कंवलजीत सिंह पर ड्रग्स रखना, महंगी चोरी, वाहन चोरी और सार्वजनिक स्थान पर चाकू रखने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। उसके वीजा की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

रंजीत सिंह का केस

रंजीत सिंह पर हेरोइन और मेथामफेटामाइन रखने, चोरी और बार-बार जमानत का उल्लंघन करने के आरोप हैं। वह 2014 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था, जिसे बाद में 2025 तक बढ़ाया गया। दिसंबर 2024 में उसे डिटेंशन सेंटर भेजा गया।

हरप्रीत सिंह पर सबसे गंभीर आरोप

हरप्रीत सिंह पर पुलिस पर हमला, स्टॉकिंग, धमकी और एक बच्चे से जुड़े यौन अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। वह 2008 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था और बाद में एक स्थानीय महिला से शादी की थी। तलाक के बाद 2025 में उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर विदेश जाने वाले युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और जोखिमों को उजागर किया है। गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर परिणाम सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं को विदेश जाने से पहले सही जानकारी और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में 45 IAS और PCS अफसरों के तबादले, जालंधर-लुधियाना के अफसर भी बदले गए, पढ़ें Transfer List
Next Article Punjab News: भाजपा ज्वाइन करने वाले सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में 2 FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.