Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: तीर्थ स्थलों की यात्रा से मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बनी सफ़ल जन-हितैषी पहल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: तीर्थ स्थलों की यात्रा से मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बनी सफ़ल जन-हितैषी पहल

Mahabir
Last updated: May 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अब पूरे पंजाब में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। हर दिन 1100 से ज्यादा बुजुर्ग श्रद्धालु आरामदायक और अच्छे इंतज़ामों के साथ पवित्र स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। लोगों की ज़रूरतों और भावनाओं को समझते हुए काम करने के संदर्भ में यह पहल सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Contents
  • इतिहास से जुड़ने का मौका
  • ठहरने की पूरी व्यवस्था

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की सफ़लता के पीछे पुख्ता प्लानिंग और बढ़िया मैनेजमेंट है। राज्यभर में 95 डीलक्स एसी बसें चलाई जा रही हैं, जो 50 साल या इससे ऊपर के श्रद्धालुओं को उनके घर के पास से ही लेकर निकलती हैं; चाहे गांव हो, कस्बा हो या शहर और श्रद्धालुओं को बिना किसी झंझट के सीधा तीर्थ स्थलों तक पहुंचाया जाता है।

इतिहास से जुड़ने का मौका

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करवाए जाते हैं। इसके साथ दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जैसे अहम स्थानों पर भी ले जाया जाता है। अमृतसर से कई जत्थे श्री आनंदपुर साहिब तक जाते हैं, जहां विरासत-ए-खालसा जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। यानी आस्था के साथ-साथ इतिहास से भी जुड़ने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

श्री आनंदपुर साहिब में बनाई गई टेंट सिटी इस योजना की खास पहचान बन चुकी है। यहां एक साथ करीब 700 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतज़ाम है। हर टेंट में अटैचड बाथरूम है, साफ-सुथरे कॉमन एरिया में कीर्तन और ध्यान के लिए अलग जगह है और खाने के लिए बढ़िया डाइनिंग हॉल भी है। गर्मियों में राहत देने के लिए पूरी टेंट सिटी को एयर-कंडीशंड रखा गया है।

ठहरने की पूरी व्यवस्था

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पीने का साफ पानी, हल्का नाश्ता, तीनों वक्त का भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सरकार मुफ्त देती है। मतलब, पैसे की वजह से कोई भी अपनी श्रद्धा से दूर न रह जाए। राजस्व मंत्री ने बताया कि इसके अलावा करीब 900 वालंटियर्स पूरे समय श्रद्धालुओं के साथ रहते हैं। रास्ता दिखाने से लेकर हर छोटी-बड़ी मदद तक, हर बुजुर्ग का ख्याल रखा जाता है, जैसे अपने घर का कोई बड़ा हो।

उन्होंने बताया कि योजना का सुचारू संचालन दिखाता है कि इसे कितनी सोच-समझकर बनाया गया है। पंजाब भर से लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं, क्योंकि अब उनकी बरसों पुरानी इच्छा सच हो रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सेवा और सम्मान का एहसास है जो हज़ारों बुजुर्गों के जीवन में संतोष, आस्था और खुशी लेकर आ रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, रूफटॉप सोलर स्थापना में देश में नंबर-1
Next Article UP News: AI और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.