Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब के संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की

Mahabir
Last updated: May 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय , उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज गुरदेव नगर स्थित अपने निवास पर डिजिटल जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के माध्यम से अपने आवासीय विवरण दर्ज किए और प्रदेशवासियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

Contents
  • राज्य में स्व-गणना 30 अप्रैल से शुरू
  • ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं
  • पहली बार इसे डिजिटल रूप में आयोजित किया

यह बताते हुए कि यह पहली बार है जब जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेने और ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना के माध्यम से अपने आवासीय विवरण दर्ज करने की अपील की।

राज्य में स्व-गणना 30 अप्रैल से शुरू

डिजिटल जनगणना 2027 के अंतर्गत घरों की सूचीकरण और आवासीय जनगणना के पहले चरण के तहत राज्य में स्व-गणना 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 14 मई, 2026 तक जारी रहेगी। नागरिक स्वेच्छा से घर बैठे स्व-गणना के माध्यम से 33 प्रश्नों के उत्तर देकर अपने आवासीय विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे लोगों को गणनाकर्ता का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रहती और वे अपने घर से ही यह कार्य पूरा कर सकते हैं। इस चरण के दौरान निवासियों को अपने घर और परिवार के सदस्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करनी होगी।

Sanjeev Arora
Sanjeev Arora

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं

इसमें घर के प्रकार, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी शामिल है, जो भविष्य की विकास नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रक्रिया में उपयोगकर्ता पंजीकरण, ओटीपी सत्यापन, आवश्यक विवरण भरना और अंत में जानकारी जमा करना शामिल है, जिसके पश्चात एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (एसई-आईडी) उत्पन्न होती है।

फील्ड विजिट के दौरान जब गणनाकर्ता संबंधित संपत्तियों पर पहुंचेंगे, तब निवासियों को यह एसई-आईडी उनके साथ साझा करनी होगी। जमा की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और केवल योजना निर्माण एवं नीति निर्धारण के उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी।जो परिवार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए 15 मई, 2026 से शुरू होने वाले अगले फील्ड गणना चरण के दौरान अधिकृत गणनाकर्ता उनके घरों/संपत्तियों पर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

पहली बार इसे डिजिटल रूप में आयोजित किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि अंतिम जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और अब पहली बार इसे डिजिटल रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि यह आंकड़े सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त-कम-प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. नीरू कटियाल गुप्ता, संयुक्त आयुक्त-कम -शहरी जनगणना अधिकारी विनीत कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (जनगणना) पंजाब डॉ. रुचि गुप्ता, सहायक निदेशक (जनगणना संचालन) रेणु, सहायक आयुक्त-कम -चार्ज अधिकारी जसदेव सेखों, सुपरिटेंडेंट तरुण गोयल, सांख्यिकी अन्वेषक (जनगणना) आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने सरहिंद और शंभू रेलवे ट्रैक धमाकों के मामले सुलझाए; मृतक बॉम्बर का मुख्य साथी गिरफ्तार
Next Article Punjab News: सीएम भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.