Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सर्वोदय फ्रॉड (Sarvodya Hospital) केस में अदालत अब भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। रिपोर्ट समय पर पेश न होने के चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 मई तय कर दी है। यह मामला अस्पताल के पार्टनर डॉक्टरों के साथ करोड़ों की कथित धोखाधड़ी, दस्तावेज़ों में हेरफेर और अस्पताल को जानबूझकर घाटे में दिखाने जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है।

Contents
  • पुलिस थाने में दर्ज FIR
  • जांच की पारदर्शिता पर सवाल
  • आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं

जालंधर (Jalandhar) के सर्वोदय (Sarvodya Hospital) फ्रॉड केस में पहले आरोपियों द्वारा केस ट्रांसफर करने की अर्जी दी गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस निर्णय के खिलाफ संबंधित अथॉरिटी को शिकायत भी दर्ज करवाई है। अब तक SIT की रिपोर्ट न आने से जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस थाने में दर्ज FIR

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को नवी बारादरी थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 233 दर्ज की थी। इस केस में डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप कुमार सिंह (नोएडा निवासी) को नामजद किया गया है। इन पर IPC की धाराएं 420, 465, 467, 468, 471, 477-A और 120-B के तहत मामला दर्ज है, जो कि गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आते हैं।

बताया जा रहा है कि CA संदीप कुमार सिंह के खिलाफ The Institute of Chartered Accountants of India ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सजा सुनाई है। वहीं, इस केस से जुड़े एक आरोपी डॉक्टर के विदेश जाने की भी जानकारी सामने आई है। किडनी कांड से जुड़े मामले में डॉक्टर राजेश अग्रवाल को कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिली थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रॉड केस में SIT को इसकी जानकारी दी गई या नहीं।

जांच की पारदर्शिता पर सवाल

इस संबंध में जब राकेश कुमार यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि आरोपी विदेश गया है तो उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई, और यदि इसकी जानकारी SIT को नहीं है तो जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

शिकायतकर्ता डॉक्टर पंकज त्रिवेदी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Cr.P.C./BNSS की संबंधित धाराओं के तहत वारंट जारी करने की भी मांग की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं

न्यायालय ने पहले ही बीएनएसएस की धारा 175 के तहत अपने सुपरवाइजरी अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा था कि आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे पूरे मामले में जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का सख्त एक्शन, डिफाल्टर कालोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR, जब्त होगी संपत्ति
Next Article Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.