Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस

Mahabir
Last updated: May 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न परिसरों में ‘मदर्स डे’ बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Contents
  • उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया
  • माताएं परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती

इस अवसर पर डिप्स प्रबंधन समिति एवं विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने सभी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मातृ दिवस को यादगार बनाने के लिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड तैयार किए तथा रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने मधुर गीत गाए, भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

Mother's Day was celebrated at DIPS Institutions
Mother’s Day was celebrated at DIPS Institutions

उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताओं और गीतों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। विद्यालय परिसर माताओं के सम्मान में बनाए गए आकर्षक पोस्टरों और सजावट से बेहद सुंदर दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

माताओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, फायरलेस कुकिंग, रैंप वॉक तथा अन्य रोचक खेल शामिल रहे। विजेता माताओं को डिप्स प्रबंधन द्वारा स्मृति चिह्न एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

माताएं परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती

इस अवसर पर डिप्स के एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और उसका प्रेम जीवनभर बच्चे को प्रेरणा देता है। सीएओ रमनिक सिंह ने कहा कि माताएं परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं और उनका योगदान अतुलनीय है। सीएओ जशन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि मां के संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने भी सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थित माताओं ने इस सुंदर एवं भावनात्मक आयोजन के लिए डिप्स प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। डिप्स परिवार ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा और सरदूलगढ़ में की ‘शुक्राना यात्रा’, कहा- पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा
Next Article Jalandhar News: UIDAI ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.