Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Narendra Modi Live: “दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती”- PM नरेंद्र मोदी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Narendra Modi Live: “दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती”- PM नरेंद्र मोदी

Mahabir
Last updated: May 11, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, सोमनाथ। Narendra Modi Somnath Temple Pran Pratishtha 75th Anniversary Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और परमाणु शक्ति को लेकर बड़ा संदेश दिया।

Contents
  • “ऑपरेशन शक्ति”
  • सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा
  • वैश्विक पहचान मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि 11 मई का दिन भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। एक ओर सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण (Pokhran-II) के तहत परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी सामरिक और वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया था।

Narendra Modi in Somnath News
Narendra Modi in Somnath News

“ऑपरेशन शक्ति”

उन्होंने कहा कि उस समय दुनिया की कई बड़ी शक्तियां भारत को दबाने के लिए मैदान में उतर आई थीं और भारत के लिए कई रास्ते बंद कर दिए गए थे। इसके बावजूद देश डरा नहीं और मजबूती के साथ अपने फैसले पर कायम रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने इस परमाणु परीक्षण को “ऑपरेशन शक्ति” नाम दिया था, क्योंकि शिव और शक्ति की आराधना भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

PM मोदी (Narendra Modi) ने भगवान सोमनाथ को नमन करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार लुटेरों ने इस मंदिर को तोड़ने और इसकी भव्यता मिटाने की कोशिश की, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ। यह भारत की अटूट आस्था और संकल्प शक्ति को दर्शाता है।

Narendra Modi in Somnath News Update
Narendra Modi in Somnath News Update

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब तक मजबूत नहीं बन सकता, जब तक वह अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में विरासत और आधुनिकता एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि साथ-साथ चलने वाली शक्तियां हैं।

गौरतलब है कि 11 मई 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सरकार में भारत ने दूसरा परमाणु परीक्षण किया था। यह बेहद गोपनीय अभियान था, जिसकी जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसियों तक को नहीं लग सकी थी।

वैश्विक पहचान मजबूत

परीक्षणों के बाद अमेरिका, जापान सहित कई पश्चिमी देशों ने भारत पर आर्थिक और तकनीकी प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन भारत ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी वैश्विक पहचान मजबूत की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Firing in Punjab: पंजाब के मॉल में गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, आरोपी बोला- भाई के कत्ल का लिया बदला
Next Article Punjab News: विदेश में पंजाब की महिला की गोली मारकर हत्या, गांव में शोक की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.