Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Firing in Jalandhar: जालंधर में BJP नेता पर सरेआम फायरिंग, पुलिस मौजूदगी में चली गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Firing in Jalandhar: जालंधर में BJP नेता पर सरेआम फायरिंग, पुलिस मौजूदगी में चली गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी

Mahabir
Last updated: May 12, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Firing in Jalandhar: जालंधर (Jalandhar) में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकसूदा सब्जी मंडी में चल रही एक पंचायत के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में भाजपा नेता, समाजसेवी और सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन मोनू पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके एक पैर को चीरते हुए दूसरे पैर में जा लगी। वहीं, तरुण बठला नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

Contents
  • दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी
  • पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए
  • पूरे इलाके को सील कर दिया

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में फड़ के कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में मंडी के कई लोग, समाजसेवी और स्थानीय नेता मौजूद थे। पुलिस प्रशासन को भी पहले से तनाव की आशंका थी, इसलिए मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Firing
Firing

दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत सामान्य ढंग से चल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद माहौल गर्माने लगा। बहस बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसी दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और सरेआम फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही मंडी परिसर में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग पंचायत में मौजूद हैं। वीडियो में बहस के बाद तनाव बढ़ता दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद लाल टी-शर्ट पहने एक युवक हथियार निकालता है और गोली चला देता है। पहली गोली जमीन पर लगती दिखाई देती है, जिससे धूल उड़ती नजर आती है। दूसरी गोली सीधे भाजपा नेता मोनू पुरी को लगी। गोली उनके पैर को चीरते हुए दूसरे पैर तक पहुंच गई।

पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए

फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गए। वीडियो में एक पुलिस कर्मचारी को भी अपनी पिस्टल निकालते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि दो राउंड फायरिंग हुई थी। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घायल मोनू पुरी को तुरंत उपचार के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

तरुण बठला नामक घायल व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद मोनू पुरी ने आरोप लगाया कि हमलावर समझौते के लिए नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनका कहना है कि गोली चलाने वाले लोग मंडी से ही जुड़े हुए हैं और विवाद पहले से चल रहा था। वहीं, सूत्रों के अनुसार फायरिंग करने वाला व्यक्ति भी भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

BJP leader was shot in Jalandhar

पूरे इलाके को सील कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी।

पुलिस (Police) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम फायरिंग होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भगवंत मान सरकार द्वारा उच्चस्तरीय कमेटी का गठन, लिया ये फैसला
Next Article 12th Result 2026: लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; इस वेबसाइट और हेल्पलाइन से मिलेगी पूरी जानकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.