Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: CBSE 12th Result: CBSE 12वीं का रिजल्ट आउट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; SMS और DigiLocker से देखें मार्कशीट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

CBSE 12th Result: CBSE 12वीं का रिजल्ट आउट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; SMS और DigiLocker से देखें मार्कशीट

Mahabir
Last updated: May 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3 प्रतिशत कम रहा है।

Contents
  • लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  • त्रिवेंद्रम सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे
  • ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांची गई कॉपियां
  • डिजिलॉकर और SMS से भी देखें रिजल्ट
  • पास होने के लिए 33% अंक जरूरी

रिजल्ट जारी होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Haryana Board 12th Result 2025
12th Result 2026

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस वर्ष 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने इस बार भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है और न ही किसी छात्र को टॉपर घोषित किया गया है। CBSE ने सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी छात्र को स्कूल, जिला या राज्य स्तर का टॉपर घोषित न किया जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.23% रहा। इस तरह लड़कियों का परिणाम लड़कों से 6.73 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।

त्रिवेंद्रम सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे

रीजनवार प्रदर्शन की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन ने एक बार फिर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां 95.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। दूसरी ओर प्रयागराज रीजन का रिजल्ट सबसे कम 72.43 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले साल भी यही स्थिति रही थी।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांची गई कॉपियां

CBSE ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए की है। बोर्ड का कहना है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनी है। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल अस्थायी होगी। छात्रों को अपने स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।

WBJEE Result 2023: WBJEEB ने जारी किया WBJEE 2023 का रिजल्ट, यहां करे चेक
RESULT

डिजिलॉकर और SMS से भी देखें रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के “Issued Documents” सेक्शन में डिजिटल मार्कशीट मिल जाएगी। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा।

यदि किसी छात्र के मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट सर्वर डाउन हो जाता है, तो वे SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “CBSE12 (रोल नंबर)” टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

Board Exams 2025: स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 12वीं कक्षा का पेपर किया रद्द

पास होने के लिए 33% अंक जरूरी

CBSE के नियमों के अनुसार छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

वहीं दो या उससे अधिक विषयों में असफल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं कक्षा में पढ़ाई करनी होगी। बोर्ड ने कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, ताकि असफल छात्रों को अपना साल बचाने और अंक सुधारने का अवसर मिल सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Liquor Price Cut: शराब पीने वालों को बड़ी राहत, सरकार ने कई शराब ब्रांड्स की कीमतों में की कटौती
Next Article Punjab 10 Result: जीबी स्कूल का पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड दसवीं का रहा शानदार परिणाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.