Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: NEET UG 2026: पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो को 10 दिन की CBI रिमांड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

NEET UG 2026: पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो को 10 दिन की CBI रिमांड

Mahabir
Last updated: May 16, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। NEET UG 2026 Paper Leak Case: नई दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में शनिवार को नीट यूजी 2026 पेपर लीक (NEET UG 2026 Paper Leak) मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में गिरफ्तार आरोपी पीवी कुलकर्णी (PV Kulkarni) और मनीषा वाघमारे (Manisha Waghmare) को अदालत में पेश किया गया, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने दोनों की 14 दिन की कस्टडी की मांग की।

Contents
  • कई राज्यों में संगठित गिरोह
  • डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच
  • कानूनी प्रक्रिया
  • कुलकर्णी की सक्रिय भूमिका
  • 10 दिन की सीबीआई रिमांड

सीबीआई (CBI) की मांग पर लंबी सुनवाई और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई (CBI) ने अदालत में दावा किया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे के लगातार संपर्क में थे और देशभर में फैले पेपर लीक (NEET UG 2026) नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

NEET UG 2026 paper leak case
NEET UG 2026 paper leak case

कई राज्यों में संगठित गिरोह

एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण डिजिटल और तकनीकी सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर अब नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी। सीबीआई (CBI) ने अदालत को बताया कि यह मामला सिर्फ एक पेपर लीक (NEET UG 2026) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कई राज्यों और संगठित गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सुनवाई के दौरान सीबीआई (CBI) ने कहा कि आरोपी पीवी कुलकर्णी पेशे से रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं और जांच में उन्हें इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता पाया गया है। एजेंसी के मुताबिक, कुलकर्णी की भूमिका केवल प्रश्न तैयार करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह पेपर लीक (NEET UG 2026) नेटवर्क के संपर्क में भी थे।

डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच

सीबीआई (CBI) ने अदालत से कहा कि दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जानी है और उनके मोबाइल, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच भी की जानी बाकी है। जांच एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के देश के अलग-अलग हिस्सों में संपर्क हैं। ऐसे में आगे की पूछताछ और जांच के लिए उन्हें विभिन्न राज्यों में ले जाना जरूरी होगा।

सीबीआई (CBI) का कहना है कि-

अगर पर्याप्त समय नहीं मिला तो कई महत्वपूर्ण कड़ियां छूट सकती हैं और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर, आरोपी मनीषा वाघमारे की ओर से पेश बचाव पक्ष के वकील ने सीबीआई की कस्टडी मांग का विरोध किया।

कानूनी प्रक्रिया

उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में कानूनी नियमों का पालन नहीं किया गया। बचाव पक्ष के अनुसार, पुणे पुलिस ने मनीषा को 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा, जो कानून के खिलाफ है। वकील ने अदालत में कहा कि सीबीआई के पास फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं है और केवल बयान के आधार पर लंबी हिरासत मांगना उचित नहीं है।

बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि मनीषा का मोबाइल फोन पहले से ही सीबीआई के कब्जे में है और जांच एजेंसी को सभी जरूरी डिजिटल जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में आगे की हिरासत की जरूरत नहीं है। हालांकि सीबीआई ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

NEET UG Re Exam date
NEET UG Re Exam date

कुलकर्णी की सक्रिय भूमिका

एजेंसी के अनुसार, मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। पीवी कुलकर्णी की ओर से पेश वकील ने भी अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल ने केवल परीक्षा से जुड़े प्रश्न तैयार किए थे। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency ने उन्हीं सवालों को अंतिम प्रश्नपत्र में शामिल किया या नहीं। बचाव पक्ष ने कहा कि केवल प्रश्न तैयार करना किसी व्यक्ति को पेपर लीक का आरोपी साबित नहीं करता।

हालांकि सीबीआई (CBI) ने इस तर्क को भी खारिज करते हुए कहा कि जांच में ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं, जो कुलकर्णी की सक्रिय भूमिका की ओर इशारा करते हैं। एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपियों के बीच लगातार संपर्क, संदिग्ध लेनदेन और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच अभी जारी है।

Central Bureau of Investigation
Central Bureau of Investigation

10 दिन की सीबीआई रिमांड

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब जांच एजेंसी इन दोनों से देशभर में फैले पेपर लीक नेटवर्क, संभावित मास्टरमाइंड, बिचौलियों और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) पेपर लीक मामले ने देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सीबीआई (CBI) की जांच अब और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में पूर्व अकाली नेता आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम मान ने करवाया शामिल
Next Article Punjab News: PM मोदी विदेश में घूम रहे हैं, देश के लोगों को बचत करने की सलाह दे रहे हैं- CM मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.