Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सभी प्रमुख संकेतकों में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा- डॉ. बलबीर सिंह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सभी प्रमुख संकेतकों में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा- डॉ. बलबीर सिंह

Mahabir
Last updated: May 21, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा जारी किए गए नए सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के आंकड़ों के अनुसार पंजाब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सभी प्रमुख संकेतकों में राष्ट्रीय मानकों को पीछे छोड़ते हुए देशभर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अग्रणी राज्य के रूप में पहचान बनाई है।

Contents
  • एनएमआर राज्य में 11 दर्ज की
  • एसडीजी-2030 लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिया
  • विशेष स्वास्थ्य सेवा कैडर तैयार
  • एएनसी सेवाएं प्रदान की जा रही
  • राज्य ने 99.86 प्रतिशत संस्थागत प्रसव दर हासिल की

पंजाब की इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब ने मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), शिशु मृत्यु दर (आईएमआर), नवजात शिशु मृत्यु दर (एनएमआर) तथा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। यह पंजाब सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने तथा पूरे राज्य में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाता है।

एनएमआर राज्य में 11 दर्ज की

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने विवरण साझा करते हुए कहा कि पंजाब की मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर घटकर 77 हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 87 से काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि पंजाब में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) केवल 16 दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 24 है। नवजात शिशु मृत्यु दर (एनएमआर) राज्य में 11 दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 18 है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी प्रकार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर राष्ट्रीय स्तर पर 28 तथा पंजाब में 19 दर्ज की गई है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “पंजाब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और ये उपलब्धियां हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण तथा पंजाब सरकार की प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”

एसडीजी-2030 लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिया

उन्होंने कहा, “पंजाब ने नवजात शिशु मृत्यु दर संबंधी एसडीजी-2030 लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिया है। इस लक्ष्य के तहत 12 से कम दर हासिल करनी थी और पंजाब ने यह लक्ष्य निर्धारित समय सीमा से काफी पहले हासिल कर लिया है।” स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण केंद्र सरकार की नई प्रदर्शन आधारित स्वास्थ्य क्षेत्र योजना के तहत पंजाब को लगभग 400 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “भगवंत मान सरकार ने संस्थागत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करके तथा पूरे राज्य में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु देखभाल सुविधाएं सुनिश्चित कर प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।”

विशेष स्वास्थ्य सेवा कैडर तैयार

फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर उनके अथक प्रयासों ने पूरे पंजाब में सुरक्षित गर्भावस्था तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “ये विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर माताओं और नवजात शिशुओं के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार प्राकृतिक प्रसव को बढ़ावा देने तथा अनावश्यक सीजेरियन ऑपरेशनों को कम करने के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा कैडर तैयार कर व्यापक सुधार कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पटियाला स्थित प्रतिष्ठित नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएमटीआई) से नर्स प्रैक्टिशनर्स इन मिडवाइफरी (एनपीएम) के तीन बैच सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।

एएनसी सेवाएं प्रदान की जा रही

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “भगवंत मान सरकार प्रशिक्षित मिडवाइफ्स के माध्यम से टाले जा सकने वाले सीजेरियन ऑपरेशनों में कमी लाने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।”

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क को बड़ा बल मिला है। इन क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रसव संबंधी खर्चों को समाप्त करने के लिए विशेष अल्ट्रासाउंड स्कैन सहित सभी आवश्यक जांच और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राज्य ने 99.86 प्रतिशत संस्थागत प्रसव दर हासिल की

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य ने 99.86 प्रतिशत संस्थागत प्रसव दर हासिल की है। यह उपलब्धि अनीमिया मुक्त भारत (एएमबी), सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन), लेबर रूम क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इनिशिएटिव (लाक्ष्य), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके), जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) जैसी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण संभव हो पाई है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करती हैं तथा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों की निगरानी करती हैं, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे
Next Article Accident News: जालंधर में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.