डेली संवाद, आदमपुर/करतारपुर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शुक्रवार को आदमपुर और करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जनसभाएं और डोर-टू-डोर कैंपेन कर लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
जालंधर (Jalandhar) के आदमपुर में सुशील रिंकू ने वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी सुनाली, वार्ड नंबर 2 से शिव कुमार गोरा, वार्ड नंबर 4 से करण चुंबर, वार्ड नंबर 5 से पूनम तथा वार्ड नंबर 8 से सरबजीत कौर के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है तथा नगर कौंसिल चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कल्पना अग्रवाल के लिए मांगा वोट
इसके बाद सुशील रिंकू करतारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी कल्पना अग्रवाल के लिए भी चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करती रही है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस अवसर पर भाजपा नेता हरविंदर सिंह डली, अमरजीत सिंह अमरी, परमिंदर सिंह राणा मंडल प्रधान, मनमीत विक्की, रमन जैन, सुनील हांडा, विपुल शर्मा और जसप्रीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
