Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: कार ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, महिला वकील की मौत; घर की इकलौती सहारा थी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: कार ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, महिला वकील की मौत; घर की इकलौती सहारा थी

Mahabir
Last updated: May 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा महिला वकील (Lady Lawyer) की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लेडी एडवोकेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Contents
  • एडवोकेट 20 फीट तक घसीटती चली गईं
  • अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
  • हादसे से परिवार टूटा, पिता कोमा में
  • आरोपी की तलाश जारी

हादसे के बाद आरोपी महिला चालक अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पीएयू (PAU) के नजदीक लाज विकास क्लब कट, सागू चौक के पास हुआ। मृतका की पहचान हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स निवासी शिवानी वाधवा के रूप में हुई है। शिवानी जिला कचहरी में वकील के तौर पर कार्यरत थीं और रोजाना की तरह गुरुवार सुबह घर से काम पर गई थीं।

Lawyer Shivani Wadhwa Killed
Lawyer Shivani Wadhwa Killed

एडवोकेट 20 फीट तक घसीटती चली गईं

शाम करीब पांच बजे वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की होंडा अमेज कार ने लापरवाही से मोड़ काटते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सड़क पर गिर गईं और कार के साथ करीब 20 फीट तक घसीटती चली गईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन मोड़ा, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई।

died
died

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मृतका के जीजा और चश्मदीद सुमित बवेजा ने बताया कि वह उसी समय फिरोज गांधी मार्केट से लौट रहे थे और शिवानी की स्कूटी के पीछे ही चल रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चला रही महिला और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति नीचे उतरे। सुमित ने बिना समय गंवाए घायल शिवानी को उसी कार में डालकर डीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सुमित के अनुसार अस्पताल में आरोपी महिला चालक ने अपना नाम प्रगति धीर बताया, लेकिन कुछ देर बाद मौका पाकर वह वहां से फरार हो गई।

हादसे से परिवार टूटा, पिता कोमा में

इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब शिवानी तय समय पर घर नहीं पहुंचीं, तो उनकी मां ने शाम करीब 5:15 बजे फोन किया। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें शिवानी की मौत की सूचना मिली।

परिजनों के मुताबिक शिवानी परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं और भविष्य में जज बनने की तैयारी कर रही थीं। उनके पिता शिव चंद्र ब्रेन हैमरेज के बाद लंबे समय से कोमा में हैं। परिवार का पूरा खर्च शिवानी की कमाई से चलता था। उनकी बड़ी बहन शादीशुदा है, जबकि घर की जिम्मेदारी शिवानी के कंधों पर थी।

Police
Police

आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। SHO राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

वहीं, मृतका की मां और अन्य परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी और परिवार का चिराग न बुझे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Accident News: जालंधर में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर
Next Article Jalandhar News: जालंधर में लाखों रुपए से बनी नई सड़क चंद दिनों में टूटी, ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Holiday News: पंजाब में कल रहेगी स्कूलों में छुट्टी, जारी हुए आदेश

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.