डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने अबोहर से पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि राजनीति के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
स्पीकर संधवां ने उनके निधन का समाचार सुनकर शोक प्रकट किया और परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
