डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैपंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पढ़े खबर है कि पंजाब नगर निगम के चुनाव केवल बैलेट पेपर के माध्यम से ही होंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव केवल बैलेट पेपर के माध्यम से ही होंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दरअसल मोहाली की वकील ने चुनावों में धांधली न हो और चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक याचिका दायर की थी। आज मामले की सुनवाई के दौरान, इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है, क्योंकि चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और अब इस मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।
