डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School Summer Vacation: हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है, वहीं पंजाब में छात्र और अभिभावक अभी भी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भी पंजाब (Punjab) सरकार तय समय के अनुसार ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर सकती है।
जल्दी छुट्टियां घोषित करने की मांग
हालांकि, भीषण गर्मी के कारण लोगों में जल्दी छुट्टियां घोषित करने की मांग उठ रही है। वहीं, छात्रों को ईद की छुट्टी के साथ-साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी का भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दूसरी ओर, पंजाब में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव भी होने जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए कई स्कूलों में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिसके चलते मतदान वाले स्कूलों के बंद रहने की संभावना है।
