डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हल्का इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल पुलिस ने सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
एसडीएम की शिकायत पर कार्रवाई
यह कार्रवाई रिटर्निंग ऑफिसर कम एसडीएम की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया है कि नगर कौंसिल चुनाव के दौरान 18 मई को एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की जा रही थी। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने और विभिन्न विभागों से रिपोर्ट आने में देरी के कारण प्रक्रिया लंबी हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी बीच अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बंटी रोमाणा और उनके साथ आए लोग एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस में उलझ गए और कथित तौर पर धमकियां भी दीं।
शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट में बंटी रोमाणा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
