डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी का फैशन डिजाइन विभाग लगातार विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रैक्टिकल कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कॉलेज परिसर में ज्वेलरी मेकिंग और फैब्रिक प्रिंटिंग कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र मोतियों, तारों, धागों, स्टोन्स और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग करके आकर्षक नेकलेस, इयररिंग्स, चूड़ियाँ और रिंग्स तैयार करते हैं। इसके साथ-साथ फैब्रिक प्रिंटिंग कार्यशालाओं में छात्र विभिन्न रंगों, ब्लॉक प्रिंट्स और डिजाइनिंग तकनीकों का उपयोग कर कपड़ों पर सुंदर और आकर्षक प्रिंट तैयार करते हैं।

इन वर्कशॉप्स में विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं और अपनी कल्पनाशीलता व हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हैं। छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और अपने डिजाइनिंग कौशल को निखारने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में भी मददगार हैं।

कार्यक्रम के दौरान डिप्स आईएमटी के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमणीक सिंह और सीएओ जश्न सिंह ने भी छात्रों की मेहनत और नवाचार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डिप्स संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रचनात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
इन गतिविधियों से छात्र अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
