डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हरियाणा विजन 2047 के क्रियान्वयन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य को विकसित हरियाणा (Haryana) बनाने के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए दीर्घकालिक योजनाओं और एक्शन प्लान पर मंथन किया गया।
बैठक में “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए राज्य की आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में हरियाणा एक मजबूत भागीदार की भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में हरियाणा हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सके।
