डेली संवाद, लुधियाना। Inder Kaur Murder: पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर (Inder Kaur) की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के खिलाफ LOC जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद सुखविंदर सिंह नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया था। सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) और सुखविंदर सिंह पिछले छह सालों से दोस्त थे। गायिका का शव 19 मई को समराला की नीलो नहर से बरामद किया गया था।
दो गोलियां लगी
उधर, इंदर कौर के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ये सामने आया है कि सिंगर के दो गोलियां लगी है। एक गोली उसकी छाती के दाहिनी तरफ आर पार हुई है और दूसरी गोली माथे में फंसी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें सुखविंदर सिंह के पिता और उसके दो दोस्त शामिल हैं। बता दे कि छह दिन से लापता इंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
