डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में डिप्स संस्थानों द्वारा “सेलिब्रेशन ऑफ ब्रिलियंस ” समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, सपनों और भावनाओं का उत्सव बन गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए कई विद्यार्थी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रशंसापत्र और मंच पर मिला सम्मान उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
आत्मविश्वास से भरे छात्रों ने अपनी स्पीच के ज़रिए डिप्स संस्थान, अपने अध्यापक गणों एवं माता पिता का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के ज्योति प्रज्वलन से हुई। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र एवं चॉकलेट बुके देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
समारोह में गीत-संगीत, केक कटिंग और आकर्षक कोरियोग्राफी के माध्यम से विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया। शहर के वरिष्ठ एडवोकेट मनदीप सिंह सचदेवा एवं “कोर्ट रैडी” पुस्तक की लेखिका एडवोकेट मेहर सचदेवा ने विद्यार्थियों को सफलता, आत्मविश्वास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार
इस अवसर पर चेयरपर्सन जसविंदर कौर, एमडी सरदार तरविंदर सिंह, वाइस चेयरपर्सन प्रीतिंदर कौर, सीएओ रमणीक सिंह, सीईओ डॉ. मोनिका मंडोत्रा,एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रोमिला शर्मा, डायरेक्टर कर्नल पीयूष जायसवाल, जीएम राजीव शर्मा एवं प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता उपस्थित रहे। एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ पूरे डिप्स परिवार के लिए गर्व का क्षण हैं।
हमें अपने होनहार छात्रों की सफलता पर अत्यंत गर्व है। सीएओ रमनीक सिंह ने होनहार डिप्सियनज़ को भविष्य के लिए ढेरों शुभ कामनाएँ दीं। सीईओ डॉ. मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रहेगा।उत्साह और आत्मविश्वास से भरे इन विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि वे नई ऊँचाइयों को छूने और देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
