डेली संवाद, लुधियाना। Bomb Threat: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) की मेयर इंदरजीत कौर और पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के घर को बम से उडा़ने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के घर को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है।
सरकारी आईडी पर भेजा ईमेल
यह ईमेल नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि बम धमाका मेयर व दलजीत दोसांझ घर ते। इसमें मेयर के घर पर 1.11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई है और छह जून तक दलजीत दोसांझ के घर गांव में रात 9.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ करेगा, मारा जाएगा।” खालीस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डाक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा का नाम लिखा गया है। इस धमकी भरी मेल आने के बाद मेयर कैंप आफिस पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है।
