डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) के स्कूली बच्चों और सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कल यानि 26 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों (Election) के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश (Government Holiday) घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राज्य सरकार ने 26 मई, मंगलवार को होने वाले नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पूरे पंजाब में जनरल हॉलिडे घोषित कर दी है। यह छुट्टी पंजाब और चंडीगढ़ स्थित सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी।

