डेली संवाद, नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दे कि सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों ने आज, 25 मई को पेट्रोल (Petrol) रु2.61 प्रति लीटर और डीजल रु2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत रु102.12 और डीजल की कीमत रु95.20 हो गई है।

शनिवार को भी बढ़ी थी कीमतें
बता दे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी पिछले शनिवार को बढ़ी थी, जब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी। शनिवार को ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।
