डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना के दायरे को बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत दिवंगत अंशकालिक कर्मचारियों के परिवारों को भी इस योजना के तहत 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
पहले इस योजना का लाभ केवल एडहॉक, दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों तक सीमित था। लेकिन अब सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए अंशकालिक कर्मचारियों को भी शामिल कर लिया है, जिससे अधिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सरकारी निर्णय के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में बेहतर आर्थिक सहारा प्रदान करना है। सरकार का मानना है कि इस कदम से सामाजिक सुरक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सकेगी।
