डेली संवाद, मुक्तसर साहिब। Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
वहीं मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान मंगलवार को मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। वार्ड नंबर 18 और 19 में आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाहर से लोगों को लाकर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी
झड़प के दौरान लात-घूंसे चलने से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अकाली दल समर्थकों का आरोप है कि विधायक डिंपी ढिल्लों के पीए और उनके साथियों ने अकाली नेता चरणजीत सिंह भुंदड़ और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। वहीं आम आदमी पार्टी समर्थकों ने भी अकाली कार्यकर्ताओं पर हमला करने और माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं।
