डेली संवाद, पंजाब। Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
वहीं राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चाैधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। पूरे प्रदेश में ओवरऑल चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। आठ निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव करवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही खन्ना नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 5 में मतदाता सूची से नाम कटने पर भारी हंगामा हो गया। मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे लोगों ने नाम सूची में न मिलने पर रोष जताते हुए बूथ के बाहर धरना शुरू कर दिया।
