डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में हुई सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (SMDA) की तीसरी बैठक में सोनीपत महानगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, सीवरेज, पार्किंग, खेल सुविधाओं, धार्मिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सोलर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही गन्नौर क्षेत्र के लिए 4-लेन बाईपास निर्माण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई, जिससे क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं की योजना क्षेत्र की भविष्य की जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे सुनिश्चित किए जाएं।
