डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
सरकार ने भारत सरकार की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि योग की पहुँच हर व्यक्ति तक हो सके।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने युवा पीढ़ी को प्राचीन परंपरा से जोड़कर स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा बनाने पर जोर दिया।
